Home Video Khabar Junction A Dehradun Farmer Has Transformed Farming With The Kidney Bean And Sugarcane Model Generating Huge Profits

राजमा + गन्ना मॉडल से बंपर कमाई! देहरादून के किसान ने बदली खेती की परिभाषा

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: shreya singh Updated Mon, 02 Feb 2026 03:09 PM IST
A Dehradun farmer has transformed farming with the kidney bean and sugarcane model, generating huge profits.

उत्तराखंड के देहरादून स्थित पृथ्वीपुर के प्रगतिशील किसान मनवीर पुंडीर ने गन्ने के साथ राजमा की इंटरक्रॉपिंग अपनाकर खेती को मुनाफे का सौदा बना दिया है। बेड तकनीक से सख्त मिट्टी में भी बंपर उत्पादन लेते हुए वे प्रति एकड़ करीब ₹1.5 लाख की अतिरिक्त कमाई कर रहे हैं। छोटी बुवाई मशीन से लागत घटाई, फसल चक्र बदला। राजमा की नमी से गन्ने का बेहतर जमाव और रिकॉर्ड पैदावार इस मॉडल को किसानों के लिए बेहद प्रेरक बनाती है।

HIGHLIGHTS 
राजमा और गन्ने की साथ खेती से प्रति एकड़ डेढ़ लाख अतिरिक्त कमाई
बेड तकनीक से सख्त मिट्टी में भी बंपर उत्पादन संभव
एक ही खेत से साल में चार फसलें लेकर बढ़ाई आय
छोटी मशीन से बुवाई लागत में भारी कमी, मुनाफा बढ़ा
राजमा की नमी से गन्ने का बेहतर जमाव और रिकॉर्ड पैदावार
फसल चक्र बदलकर लागत घटी, मिट्टी की सेहत भी सुधरी