Home›Khabar Junction›
Up Wheat Procurement From 25th Registration Starts 17th March Farmers Benefit Greatly Increased Msp
उत्तर प्रदेश : 25 से गेहूं खरीद, 17 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू, MSP बढ़ने से किसानों को बड़ा फायदा
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:26 PM IST
सार
गेहूं बेचने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसे जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी पूरा किया जा सकता है।
गेहूं की सरकारी खरीद
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गेहूं किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं खरीद की तारीखों के साथ-साथ बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भी एलान कर दिया है। 25 मार्च से शुरू होने वाली इस खरीद प्रक्रिया में इस बार किसानों को अधिक दाम मिलने के साथ रिकॉर्ड खरीद होने की उम्मीद जताई जा रही है।
17 मार्च से रजिस्ट्रेशन जारी
राज्य सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, गेहूं खरीद 25 मार्च से शुरू होगी, जबकि किसानों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च से पहले ही शुरू की जा चुकी है। किसान ऑनलाइन पोर्टल fcs.up.gov.in या नजदीकी केंद्रों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
6500 खरीद केंद्र और मोबाइल यूनिट की सुविधा
सरकार ने इस बार 6500 खरीद केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, गांव स्तर पर किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल खरीद केंद्र भी तैनात किए जाएंगे। केंद्रों पर तौल, बारदाना, छांव और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रिकॉर्ड उत्पादन और खरीद की संभावना
इस बार यूपी में गेहूं की बुवाई 95 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई है, जिससे करीब 425 लाख टन उत्पादन का अनुमान है। ऐसे में गेहूं खरीद का लक्ष्य भी 12 लाख टन से अधिक रहने की संभावना है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक किसानों के जुड़ने की उम्मीद है।
MSP में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ
केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पिछले साल 2425 रुपये था। यानी किसानों को 160 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
गेहूं बेचने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसे जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी पूरा किया जा सकता है। बढ़े MSP, बेहतर सुविधाओं और रिकॉर्ड उत्पादन के चलते इस बार यूपी में गेहूं खरीद सीजन किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।