Home›Urja›
Saubhagya Yojana 2 86 Crore Home Light Reaches Now Electricity Reaching Left Out Houses
सौभाग्य योजना : 2.86 करोड़ घर हुए रोशन, अब छूटे घरों तक ऐसे पहुंच रही बिजली, जानें और लाभ उठाएं..
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:30 PM IST
सार
विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने बताया कि सौभाग्य योजना न केवल करोड़ों परिवारों तक रोशनी पहुंचा रही है, बल्कि ग्रामीण भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को भी मजबूत कर रही है। आरडीएसएस और सौर विद्युतीकरण से सरकार का लक्ष्य 100 फीसदी घरों तक बिजली पहुंचाने का है, ताकि देश का कोई भी घर अंधेरे में न रहे।
सौभाग्य योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
भारत सरकार ने देशभर में बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने राज्यसभा में जानकारी दी कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत 2.86 करोड़ घरों का विद्युतीकरण किया गया और सभी स्वीकृत कार्य 31 मार्च 2022 तक पूरे कर लिए गए।
छूटे हुए घरों के लिए आरडीएसएस योजना
हालांकि, अधिकांश घरों तक बिजली पहुंच चुकी है, लेकिन कुछ घर अभी भी इससे वंचित हैं। सरकार ने इन्हें शामिल करने के लिए पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत नए प्रावधान किए हैं। मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 13.59 लाख घरों के विद्युतीकरण के लिए 6,487 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें पीएम-जनमन, पीएम-अजय, डीए-जेजीयूए और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाले जनजातीय व अनुसूचित जाति समुदायों के घर शामिल हैं।
सौभाग्य योजना : आंकड़ों में उपलब्धि
विद्युत राज्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया कि साल 2017 में शुरू हुई इस योजना ने सबसे अधिक लाभ ग्रामीण भारत को दिया। आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 28613424 घरों का विद्युतीकरण किया गया, इनमे सबसे ज्यादा घरों का विद्युतीकरण उत्तर प्रदेश में किया गया।
उत्तर प्रदेश : 91.80 लाख घरों का विद्युतीकरण
बिहार : 32.59 लाख घरों का विद्युतीकरण
ओडिशा : 24.52 लाख घरों का विद्युतीकरण
मध्य प्रदेश : 19.84 लाख घरों का विद्युतीकरण
राजस्थान : 21.27 लाख घरों का विद्युतीकरण
असम : 23.26 लाख घरों का विद्युतीकरण
महाराष्ट्र : 15.17 लाख घरों का विद्युतीकरण
झारखंड : 17.30 लाख घरों का विद्युतीकरण
छत्तीसगढ़ : 7.92 लाख घरों का विद्युतीकरण
सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण
मंत्री ने बताया कि ग्रिड आधारित बिजली जहां पहुंचना कठिन है, वहां सरकार ऑफ-ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली लगा रही है। 30 जून 2025 तक 9,961 घरों के विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे पहाड़ी, सीमावर्ती और दूरदराज के गांव भी रोशन होंगे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।