Home›Urja›
Haryana Government Defers Farmers Electricity Bills For Six Months To Bear Late Payment Charges For Flood Affected Regions
किसानों को बड़ी राहत: बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों के बिजली बिल 6 महीने के लिए स्थगित, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:42 PM IST
सार
ऊर्जा विभाग के अनुसार, “सरकार किसानों की स्थिति को समझती है। इसीलिए यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित न हो। छह महीने बाद किसान बिना किसी अतिरिक्त भार के अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।”
बिजली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को राहत की बड़ी सौगात दी है। इस वर्ष भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बिजली बिलों के भुगतान को छह महीने के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। इस विशेष राहत योजना के तहत जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक के बिजली बिलों का भुगतान अब बाद में किया जा सकेगा। ऊर्जा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.10 लाख कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस अवधि में किसी भी किसान से विलंब शुल्क (लेटक शुल्क) नहीं लिया जाएगा।
सरकार उठाएगी वित्तीय बोझ
ऊर्जा विभाग ने बताया कि इस दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी। वहीं, इस निर्णय से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को पूरी तरह हरियाणा सरकार वहन करेगी।
सरकार का मानना है कि हाल ही में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हजारों किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में यह राहत कदम किसानों को आर्थिक रूप से स्थिरता प्रदान करेगा और उनके कृषि कार्यों में बाधा नहीं आएगी।
किसानों को राहत और निरंतर बिजली आपूर्ति
ऊर्जा विभाग के अनुसार, “सरकार किसानों की स्थिति को समझती है। इसीलिए यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित न हो। छह महीने बाद किसान बिना किसी अतिरिक्त भार के अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।”
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।