Home Urja Pm Suryaghar Yojana Up Solar Rooftop Solar 2 72 Lakh Solar Panels 950 Mw Solar Energy 40 Lakh Units Solar

पीएम सूर्यघर योजना : छतों पर सूरज से यूपी में उजाला, लगे 2.72 लाख सोलर पैनल, पैदा हुईं 48 हजार नौकरियां

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Umashankar Mishra Updated Sat, 15 Nov 2025 01:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना के तहत 2.72 लाख से ज्यादा छतों पर सोलर पैनल लग चुके हैं और रोजाना 40 लाख यूनिट बिजली बन रही है। इससे 48 हजार नौकरियों के अवसर पैदा हुए हैं, 950 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता हासिल हुई और 11 लाख टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन कम हो रहा है। 

2.3 करोमिल रही मुफ्त बिजली, 2.3 करोड़ पेड़ लगाने जितना फायदा, बढ़े नौकरियोंड़ पेड़ लगाने जितना फायदा
2.3 करोमिल रही मुफ्त बिजली, 2.3 करोड़ पेड़ लगाने जितना फायदा, बढ़े नौकरियोंड़ पेड़ लगाने जितना फायदा - फोटो : क्रिएटिव कॉमन्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्यघर योजना में कमाल कर दिखाया है। राज्य में अब तक दो 2.72 लाख से ज्यादा घरों की छतों पर सोलर पैनल लगा दिए गए हैं। इन पैनलों से हर रोज करीब 40 लाख यूनिट बिजली बन रही है। कुल सोलर क्षमता 950 मेगावाट से भी ज्यादा हो चुकी है। इसी के साथ, यूपी देश के टॉप परफॉर्मिंग राज्यों में शामिल हो गया है। सोलर लगाने के मामले में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद यूपी तीसरे नंबर पर है, जबकि आवेदनों में दूसरे स्थान पर काबिज है।

वेंडर चार हजार, रोजगार के बढ़े अवसर 

यूपी में पीएम सूर्यघर योजना शुरू होने पर सिर्फ 400 वेंडर थे, लेकिन अब उनकी संख्या 4000 के करीब पहुंच गई है। इससे सीधे 48 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं। सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग में लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार भी बने हैं। इतना ही नहीं, रूफटॉप सोलर की वजह से अब तक 3800 एकड़ खेती की जमीन भी बच गई है। 

सब्सिडी का डबल डोज, जीडीपी को बूस्ट

केंद्र सरकार ने 1808 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है, जबकि राज्य सरकार ने 584 करोड़ रुपये सीधे लोगों के खाते में डाले हैं। सोलर से हर साल बिजली बिल में जो बचत हो रही है, वह उत्तर प्रदेश के जीडीपी में 0.2 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान दे रही है। यह एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को रफ्तार दे रहा है। 

2.3 करोड़ पेड़ लगाने जितना फायदा

हर साल इन सोलर पैनलों की वजह से 11.3 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हो रहा है। यह फायदा इतना बड़ा है कि मानो 2.3 करोड़ पेड़ लगाए गए हों। पर्यावरण के लिए यह बहुत बड़ी जीत है।  

युवाओं को 5 लाख की मदद, शुरू करें बिजनेस

सरकार ने सोलर को सीएम युवा योजना से जोड़ दिया है। यूपीनेडा में रजिस्टर होने के बाद कोई भी युवा सोलर वेंडर फर्म खोल सकता है और उसे पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। 

2027 तक सोलर प्रदेश बनेगा यूपी

राज्य सरकार का सपना है कि वर्ष 2027 तक रूफटॉप सोलर में गुजरात को पीछे छोड़कर उत्तर प्रदेश को सोलर प्रदेश के रूप में स्थापित कर दिया जाए। यह कदम ऊर्जा में आत्मनिर्भरता और हरे-भरे भविष्य की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।  
 
PM सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सौर पैनल लगाने से मिलते हैं कई फायदे।
PM सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सौर पैनल लगाने से मिलते हैं कई फायदे। - फोटो : गांव जंक्शन

पीएम सूर्यघर योजना योजना के फायदे 
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM-Surya Ghar Muft Bijli Yojana) भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश भर में एक करोड़ घरों को छत पर सौर ऊर्जा (रूफटॉप सोलर) प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करके उन्हें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।

  • मुफ्त बिजली :  इस योजना के तहत, पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके बिजली बिलों में बड़ी बचत होगी।
  • वित्तीय सहायता (सब्सिडी) : सरकार सोलर पैनल की लागत पर सीधी सब्सिडी प्रदान करती है। 2 किलोवाट तक के सिस्टम के लिए लगभग 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक के सिस्टम के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है।
  • ऊर्जा आत्मनिर्भरता : यह योजना परिवारों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाती है और देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देती है।
  • आसान ऋण उपलब्धता : योजना के तहत, आवेदक कम ब्याज दरों (लगभग 6% शुरुआती ब्याज दर) पर ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे इंस्टॉलेशन का प्रारंभिक बोझ कम होता है।
  • अतिरिक्त आय : यदि कोई परिवार 300 यूनिट से अधिक बिजली पैदा करता है, तो वे अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं। 
ऐसे करें आवेदन 
आवासीय उपभोक्ता पीएम सूर्य घर की आधिकारिक वेबसाइट पर इस योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लक्ष्य मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को महंगे बिजली बिलों से राहत दिलाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।