Home›Swad Gali›
Swad Gali Start The Day With Kangni Idli Know The Complete Process Of Making It At Home
स्वाद गली: कंगनी की इडली से करें दिन की शुरुआत, घर में बनाने की पूरी प्रक्रिया जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:35 AM IST
सार
श्रीअन्न या मोटे अनाज वाली फसलों में कंगनी खास है। इसे काकुन, टांगुन नाम से भी जाना जाता है। कंगनी को मराठी तथा गुजराती में कांग, बंगाली में काऊन, तमिल में तिनी और अंग्रेजी में फॉक्सटेल मिलेट के नाम से जाना जाता है।
कंगनी इडली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
सामग्री
कंगनी - तीन कप
धुली उड़द दाल - एक कप
दही - किण्वन के लिए
नमक - स्वादानुसार
सरसों के बीज - एक चम्मच
हरी मिर्च - एक
करी पत्ता
तेल - तड़के के लिए
कंगनी और उड़द दाल को 4-5 घंटे तक भिगोएं, फिर इसे पीसकर घोल तैयार कर लें। किण्वन के लिए घोल में दही मिलाएं।
घोल में स्वादानुसार नमक मिलाएं। घोल का गाढ़ापन बना रहे, इसके लिए थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें। इसे 7-8 घंटे तक किण्वित होने के लिए रख दें।
ईनो या फ्रूट साल्ट मिलाकर बैटर को तुरंत भी बना सकते हैं। बैटर किण्वित नहीं है, तो घोल में आधा चम्मच ईनो या फ्रूट सोडा मिलाएं।
घोल किण्वित हो जाए तो इडली कुकर के खांचों में थोड़ा तेल लगाकर उसमें घोल डालकर करीब 5-6 मिनट तक पका लें।
तड़के के लिए एक बड़ा चम्मच तेल लेकर पैन में गर्म करें। उसमें सरसों के बीज, कटी हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर तड़का तैयार कर लें। इस तड़के को इडली के ऊपर डाल दें।
कंगनी की इडली तैयार है। इसे धनिया के पत्तों से गार्निश करके नारियल या मूंगफली की चटनी और सांभर के साथ परोसा जा सकता है।
श्रीअन्न या मोटे अनाज वाली फसलों में कंगनी खास है। इसे काकुन, टांगुन नाम से भी जाना जाता है। कंगनी को मराठी तथा गुजराती में कांग, बंगाली में काऊन, तमिल में तिनी और अंग्रेजी में फॉक्सटेल मिलेट के नाम से जाना जाता है।
नोट : स्वाद गली के लिए आप भी अपनी रेसिपी यहां दिए गए ईमेल पर भेज सकते हैं। ग्रामीण और पारंपरिक परिवेश से जुड़ी चुनिंदा रेसिपी गांव जंक्शन में प्रकाशित की जाएगी। ईमेलः gaonjunction@amarujala.com
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।