Home›Sair Sapata›Swad Gali›
Scientists Have Revealed The Secret Now You Will Not Shed Tears While Chopping Onions Follow This Method
Onion Chopping: वैज्ञानिकों ने खोला राज, अब प्याज काटते वक्त नहीं बहेंगे आंसू, ये आसान तरीका अपनाएं...
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:34 PM IST
सार
क्या बिना आंसू बहाए प्याज काटना संभव है? वैज्ञानिकों ने इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। एक नए अध्ययन में बिना आंसू के प्याज काटने का तरीका बताया गया है।
प्याज काटने का सही तरीका।
- फोटो : AI
Link Copied
विस्तार
क्या बिना आंसू बहाए प्याज काटना (Onion Chopping) संभव है? वैज्ञानिकों ने इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। एक नए अध्ययन में बिना आंसू के प्याज काटने का तरीका बताया गया है।
प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं?
प्याज काटने पर प्रोपेनेथियल एस-ऑक्साइड नाम का रसायन आपको रुलाता है। इस रसायन की वजह से आंख में जलन होती है। इस जलन से निपटने के लिए आंख कदम उठाती हैं। इस वजह से आपकी आंख से पानी निकलता है।
वैज्ञानिक खोज में क्या आया सामने
प्याज कटाई के सही तरीके को समझने के लिए वैज्ञानिकों (Scientist) ने हाई-टैक कैमरे का उपयोग कर जाना कि प्याज काटते समय क्या-क्या होता है। इस दौरान उन्होंने अलग अलग गति , बल और चाकू से प्याज काटकर देखा। वैज्ञानिकों का कहना है कि चाकू की धार तेज न होने पर अगर उसे तेजी से चलाया जाए तो प्याज से निकलने वाली फुहारों की संख्या बहुत बढ़ जाती है।
ऐसे काटें बिना रोए प्याज
अपने शोध के आधार पर वैज्ञानिकों ने प्याज काटने का उपाय सुझाया है। सबसे पहले तेज चाकू का उपयोग करें और प्याज से कम फुहारों को निकालने के लिए धीरे से कटाई करें। इस तरह प्याज (Onion) से निकलने वाले रसायन की मात्रा कम होती है और रसोई में आंसू न बहाने में मदद मिलती है।
फ्रीज में प्याज रखने से नहीं बनेगी बात
एक मान्यता है कि प्याज की कटाई से पहले उसे फ्रीजर में रखने से आंसू नहीं आते। लेकिन, अध्ययन कहता है कि प्याज के तापमान से निकलने वाली फुहारों की मात्रा पर कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आप ऊपर दिए गए तरीके को अपना सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।