Home›Sair Sapata›
India Youtube Village Located In Raipur District Of Chhattisgarh 1000 Men Women And Children Youtubers
YouTube Village: यह है भारत का यूट्यूब गांव, 1000 पुरुष, महिला और बच्चे हैं यूट्यूबर
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 24 Sep 2025 04:04 PM IST
सार
तुलसी गांव में यूट्यूब क्रांति 2018 में शुरू हुई, जब जय वर्मा और ज्ञानेंद्र शुक्ला ने 'बीइंग छत्तीसगढ़िया' नामक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उनका तीसरा वीडियो वायरल हुआ और उन्हें तुरंत हजारों फॉलोअर्स मिले।
भारत का यूट्यूब गांव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
देश की बड़ी आबादी गांवों में रहती है, और हर गांव अपनी अलग पहचान रखता है। इन्हीं में से एक गांव ऐसा है, जिसे यहां रहने वाले वाशिंदों ने उसकी अनोखी पहचान बना डाली। गांव का नाम तुलसी है, और यह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आता है। इसे भारत के 'यूट्यूब गांव' के रूप में जाना जाता है। यहां करीब 4000 की आबादी है, जिनमें से लगभग 1000 पुरुष, महिला और बच्चे यूट्यूबर हैं। ये लोग लगातार यूट्यूब पर कंटेंट बनाते और अपलोड करते हैं।
यूट्यूब से आय और सामाजिक बदलाव
यूट्यूब से मिलने वाली आय ने गांव के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। गांव के कई निवासियों के सफल चैनल हैं, जिनके लाखों सब्सक्राइबर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुलसी गांव में यूट्यूब क्रांति 2018 में शुरू हुई, जब जय वर्मा और ज्ञानेंद्र शुक्ला ने 'बीइंग छत्तीसगढ़िया' नामक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। उनका तीसरा वीडियो वायरल हुआ और उन्हें तुरंत हजारों फॉलोअर्स मिले। इसके बाद उन्होंने अपनी नियमित नौकरी छोड़कर यूट्यूब को पूर्णकालिक करियर के रूप में अपनाया।
गांव में बढ़ती प्रतिभाएं और रोजगार
वर्मा और शुक्ला की सफलता ने अन्य ग्रामीणों को प्रेरित किया। अब गांव में वीडियो एडिटर्स, स्क्रिप्ट राइटर्स और अभिनेता भी यूट्यूब टीम से जुड़े हुए हैं। कई लोगों ने अपने खुद के चैनल शुरू किए हैं। 2023 में राज्य सरकार ने गांव में एक अत्याधुनिक यूट्यूब स्टूडियो भी स्थापित किया। यूट्यूब ने महिलाओं की स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव लाया। अब कई महिलाएं अपने खुद के यूट्यूब चैनल चला रही हैं।
कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या में बढ़ोतरी
कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या में भारी वृद्धि हुई और कई लोग यूट्यूब से आय अर्जित कर अन्य व्यवसाय भी शुरू कर रहे हैं। तुलसी गांव में यूट्यूब क्रांति का एक जीवंत उदाहरण है, जिसने न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था बदली बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव भी लाए।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।