Home Swad Gali Delicious And Healthy Jowar Flour Mysore Pak

रेसेपी: स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक, ज्वार का मैसूर पाक

गांव जंक्शन डेस्क, लखनऊ Published by: Shailesh Arora Updated Mon, 20 Nov 2023 06:31 PM IST
सार

कर्नाटक के प्रसिद्ध मीठे व्यंजन मैसूर पाक का नाम तो आपन जरूर सुना होगा। हो सकता है आपने इसकी मिठास का आनंद भी लिया हो। लेकिन, क्या आपने कभी ज्वार के आटे का बना हुआ मैसूर पाक भी खाया है? तो आईए जानते हैं कि ज्वार के आटे से मैसूर पाक बनाना कितना आसान है।

मैसूर पाक स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है
मैसूर पाक स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी अच्छा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सामग्री:

ज्वार का आटा- 100 ग्राम
बेसन- 100 ग्राम
घी- 100 ग्राम
चीनी- 250 ग्राम

बनाने की विधि:

- ज्वार के आटे व बेसन को मिलाकर छान लें

- अब इसमें एक चम्मच तेल मिलाकर रख दें

- चीनी की चाशनी बना लें और घी व तेल को धीमी आंच पर गर्म करके रखें

- चाशनी में आटे के मिश्रण को धीरे-धीरे डालकर चम्मप से मिलाते जाएं

- जब यह मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाए व किनारा छोड़ने लगे तब थाली में डालकर फैलाएं

- ध्यान रहे यह थाली चिकनाईयुक्त होनी चाहिए

- अंत में ठंडा होने से पहले इसे काट लें

तो अब तैयार है आपका स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक ज्वार के आटे का बना मैसूर पाक।