Home Sair Sapata Swad Gali Navratri Recipe Prepare Delicious Fruit Snacks Makhana Peanut And Sago Recipes For Navratri Fast

Navratri Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए तैयार करें स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, मखाना-मूंगफली और साबूदाना की रेसिपी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 21 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

 चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिन काफी नजदीक आ चुके हैं। इन नौ दिनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रहते हैं। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इन पावन नौ दिनों के दौरान व्रत रहने से काफी पुण्य मिलता है। ऐसे मैं आज हम आपको व्रते के दौरान सेवन कर सकने वाली फलाहारी नमकीन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप अभी इस नमकीन को बना कर स्टोर कर सकते हैं। 
 

फलाहारी नमकीन
फलाहारी नमकीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Navratri Fast Recipe: चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिन काफी नजदीक आ चुके हैं। इन नौ दिनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रहते हैं। चैत्र नवरात्री (Navratri 2025) के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इन पावन नौ दिनों के दौरान व्रत रहने से काफी पुण्य मिलता है। ऐसे मैं आज हम आपको व्रते के दौरान सेवन कर सकने वाली फलाहारी नमकीन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप अभी इस नमकीन को बना कर स्टोर कर सकते हैं। 

फलाहारी नमकीन एक कुरकुरी, स्वादिष्ट और लंबे समय तक स्टोर की जा सकने वाली नमकीन है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद हर किसी को पसंद आ सकता है। आइए जानें इसे बनाने का सरल तरीका 

इन सामग्रियों की है जरूरत 
  • आधा कटोरी बड़े साबूदाना  
  • 1 कप मूंगफली के कच्चे दाने
  • 2 कप तेल
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच नमक
  • आधा छोटा चम्मच पिसी हुई शक्कर
  • आधा छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड 
  • करी पत्ते
अब जानें फलाहारी नमकीन बनाने का तरीका 

1. पहले साबूदाने को तैयार करें
  • एक कटोरी में आधा कटोरी साबूदाना लें।
  • इसमें 1 छोटा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसे 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें, जिससे साबूदाना फूल जाए।
  • 10 मिनट बाद गैस पर तेल गरम करें। तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए। इस तारक साबूदाना कुरकुरा बनेगा।
  • साबूदाने को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और बीच-बीच में चलाते हुए फ्राई करें।
  • जब साबूदाने फूलकर हल्के सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें।
2. मूंगफली भूनें
  • एक कप कच्ची मूंगफली को गरम तेल में डालें। लगातार चलाते हुए मूंगफली को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।
  • मूंगफली कुरकुरी हो जाए तो निकालकर अलग रख लें।
3. मसाला तैयार करें
  • एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करें।
  • इसमें आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, नमक, पिसी हुई शक्कर और साइट्रिक एसिड डालें।
  • मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें।

4. नमकीन को मिक्स करें
  • भुने हुए साबूदाने, मूंगफली और मसालों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें।
  • करी पत्ते को भी हल्का तलकर इसमें डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले का स्वाद हर सामग्री में आ जाए।

अब फलाहारी नमकीन पूरी तरह से तैयार है। इसे ठंडा होने के बाद कंटेनर में स्टोर करें। इसे उपवास के दौरान या किसी भी समय स्वादिष्ट स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।