Home›Sair Sapata›Swad Gali›
Banarasi Launglata And Boat Craft To Get Gi Tag Varanasi Set To Become Worlds First City With 34 Gi Products
बनारसी लौंगलता और नाव शिल्प को मिलेगा GI टैग: 34 जीआई उत्पादों वाला दुनिया का पहला शहर बनेगा वाराणसी, जानें
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:25 AM IST
सार
जीआई टैग की इस सूची में अन्य राज्यों के उत्पाद भी हैं जिनमें मिर्जापुर की बजरी, रामकेड़ा आम, सूरत डायमंड, पानीपत खेस टेक्सटाइल, त्रिपुरा चकमा वस्त्र, हिमाचल वुड कार्विंग, नागालैंड मौलम पाइनएप्पल, मिजोरम दारजो चाय, जयपुरी रजाई और मेघालय बांस क्राफ्ट शामिल हैं।
लौंगलत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
वाराणसी एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक और परंपरागत पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने जा रहा है। मशहूर बनारसी लौंगलता मिठाई और पारंपरिक नाव शिल्प को भी जीआई (भौगोलिक संकेतक) टैग की सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही वाराणसी दुनिया का पहला ऐसा शहर बन जाएगा जिसके पास 34 जीआई टैग उत्पादों का गौरव होगा। वर्तमान में यहां के 32 उत्पाद पहले ही जीआई टैग की मान्यता प्राप्त कर चुके हैं और अब ये दो नए जुड़ने वाले उत्पाद काशी की पहचान को और मजबूत करेंगे।
जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र से जीआई टैग के लिए 75वां आवेदन गुजरात के सोमपुरा स्टोन क्राफ्ट के लिए किया गया। इसी क्रम में बनारस से नाव शिल्प और लौंगलता मिठाई को भी आवेदन सूची में शामिल किया गया है।
अन्य राज्यों के उत्पाद भी शामिल
जीआई टैग की इस सूची में अन्य राज्यों के उत्पाद भी हैं जिनमें मिर्जापुर की बजरी, रामकेड़ा आम, सूरत डायमंड, पानीपत खेस टेक्सटाइल, त्रिपुरा चकमा वस्त्र, हिमाचल वुड कार्विंग, नागालैंड मौलम पाइनएप्पल, मिजोरम दारजो चाय, जयपुरी रजाई और मेघालय बांस क्राफ्ट शामिल हैं।
सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा संरक्षण
डॉ. रजनीकांत ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में नाबार्ड, वस्त्र मंत्रालय, एमएसएमई मंत्रालय, डोनर मंत्रालय और भारत सरकार के कई विभागों का सहयोग रहा। किसी एक संस्था द्वारा एक वर्ष में 75 जीआई आवेदन करना अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि काशी का यह योगदान न केवल भारत की बौद्धिक संपदा और सांस्कृतिक धरोहर को कानूनी संरक्षण देगा, बल्कि इन उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।