Home›Sair Sapata›
Munnar Kerala Featured In Agoda Travel Awards Top 8 Rural Destinations Asia
RURAL TOURISM : एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण पर्यटन स्थलों में शामिल हुआ मुन्नार, जानें कितना है खूबसूरत
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:00 PM IST
सार
केरल से एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में शुमार मुन्नार को एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण स्थलों में शामिल हुआ मुन्नार
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार ने एक बार फिर अपने प्राकृतिक सौंदर्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल प्लेटफॉर्म Agoda ने मुन्नार को एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण स्थलों की सूची में सातवां स्थान दिया है। यह मान्यता न केवल मुन्नार की लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण और शांत पर्यटन स्थलों के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि को भी उजागर करती है।
15 फरवरी से 15 अगस्त 2025 के बीच यात्रियों की खोजों पर आधारित इस सर्वे में मुन्नार को सातवां स्थान मिला है। इस सूची में मलेशिया के कैमरून हाइलैंड्स, थाईलैंड का खाओ याई और इंडोनेशिया का पुनकक जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी शामिल हैं।
एशिया के शीर्ष 8 ग्रामीण पर्यटन स्थल (Agoda रिपोर्ट)
क्यों है खास मुन्नार?
मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियां, धुंध से ढकी घाटियां और अंतहीन चाय बागान इसे भारत ही नहीं, दुनिया के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में शुमार करते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को मानसिक शांति और प्रकृति से जुड़ाव का अनुभव कराता है। यह ट्रेंड दर्शाता है कि अब लोग तेज-तर्रार शहरों की बजाय धीमी और ग्रामीण यात्रा (Slow Travel) को प्राथमिकता दे रहे हैं।
मुन्नार के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल
एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान : नीलगिरि तहर का प्राकृतिक निवास और दुर्लभ नीलकुरिंजी फूलों के लिए प्रसिद्ध।
केडीएचपी चाय संग्रहालय : चाय उत्पादन की विरासत और इतिहास को जानने का प्रमुख केंद्र।
मट्टुपेट्टी बांध और झील : शांत झील, नौका विहार और पक्षी दर्शन के लिए लोकप्रिय।
टॉप स्टेशन : मुन्नार का सबसे ऊँचा स्थल, घाटियों और बादलों से घिरा स्वप्निल दृश्य।
अट्टुकल जलप्रपात : ट्रैकिंग और फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त मनमोहक झरना।
मुन्नार के लिए अवसर और जिम्मेदारी
यह उपलब्धि केरल के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे विदेशी और घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। हालांकि, पर्यावरणविदों ने आगाह किया है कि अत्यधिक व्यावसायीकरण से मुन्नार का पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए पर्यटन विकास को सतत और जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ाना होगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।