Home Sair Sapata Hp Golden Opportunity To Start Tourism Business Government Will Provide Huge Subsidy On Loan Interest

HP: पर्यटन व्यापार शुरू करने का सुनहरा मौका, होमस्टे खोलने पर सरकार देगी ऋण ब्याज पर भारी सब्सिडी, जानें...

गांव जंक्शन डेस्क, शिमला Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 19 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस योजना के तहत होमस्टे  निर्माण और मौजूदा इकाइयों को बेहतर करने के लिए जाने ऋण पर भारी सब्सिडी दी जाएगी। 
 

हिमाचल सरकार ने दिखाई मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना को हरी झंडी।
हिमाचल सरकार ने दिखाई मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना को हरी झंडी। - फोटो : धर्मेंद्र कुंतल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पर्यटन स्टार्टअप योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस योजना के तहत होमस्टे निर्माण और मौजूदा इकाइयों को बेहतर करने के लिए जाने ऋण पर भारी सब्सिडी दी जाएगी। 

कितनी मिलेगी सब्सिडी?
इस योजना के तहत क्षेत्र के हिसाब से ब्याज पर सब्सिडी की दर अलग-अलग है, जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में होमस्टे के लिए ब्याज पर 4 फीसदी की सब्सिडी का प्रावधान है। वहीं, जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह दर 5 फीसदी और शहरी क्षेत्रों के लिए 3 फीसदी है। हिमाचल के मूल निवासी तीन सालों के लिए 2 करोड़ तक के ऋण पर इस सब्सिडी का लाभ ले सकेंगे। 

ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बीते कुछ सालों में ग्रामीण पर्यटन तेजी से चलन में आया है। होटलों से काफी किफायती माने जाने वाले होमस्टे ग्रामीण पर्यटन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हिमाचल सरकार की इस नई योजना के माध्यम से  शहरी, ग्रामीण और ऑफबीट पर्यटन (गैर-परंपरागत पर्यटन) को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल के लिए पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र काफी अहम है, क्योंकि यह प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25) में 7.78 फीसदी का योगदान देता है। 

प्रदेश में ईको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 77 ईको टूरिज्म साइटों के विकास से सैलानियों को नए अनुभव मिलेंगे। नई ईको टूरिज्म नीति से सरकार को पांच सालों में 200 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। सरकार ने ईको-टूरिज्म सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई हैं। 100 से अधिक फॉरेस्ट रेस्ट हाउस और कैंपिंग साइट्स की बुकिंग अब हिमाचल प्रदेश ईको-टूरिज्म सोसाइटी की वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है।