Home›Khabar Junction›
Thandai Recipe A Confluence Of Health And Taste In Summer Know The Easy Way To Make Thandai At Home
Thandai Recipe: गर्मियों में सेहत और स्वाद का संगम, जानिए घर पर ठंडाई बनाने का आसान तरीका
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:16 PM IST
सार
सूरज की बढ़ती तपिश से कई राज्यों में गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी के सीजन में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है। अपने शरीर को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पेय पदार्थों का इस्तेमाल अवश्य करें। गर्मियों में ठंडाई का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ पोषण भी देता है। आज हम आपको घर पर ठंडाई का मिश्रण बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
जानिए घर पर ठंडाई बनाने का आसान तरीका
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
Thandai Recipe: सूरज की बढ़ती तपिश से कई राज्यों में गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी के सीजन में शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है। अपने शरीर को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए पेय पदार्थों का इस्तेमाल अवश्य करें। भारत में पारा बढ़ने के साथ बाजार में मिलने वाली ठंडाई की बिक्री भी बढ़ जाती है। गर्मियों में ठंडाई का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ पोषण भी देता है। आज हम आपको घर पर ठंडाई का मिश्रण बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस तरीके को अपनाकर आप बिना मिलावट वाले ठंडाई का सेवन कर सकेंगे।
ठंडाई मिश्रण बनाने के लिए जरूरी सामिग्री
आधा कप बादाम (50 ग्राम)
आधा कप काजू (75 ग्राम)
आधा कप बारीक मीठी हरी सौंफ (49 ग्राम)
एक चौथाई कप खस-खस (36 ग्राम)
15 से 20 इलाइची (10 ग्राम)
5 से 7 ग्राम साबुत काली मिर्च
एक छोटी डिब्बी केसर
एक चौथाई कप तरबूज या खरबूज के बीज (27 ग्राम)
एक चौथाई कप पिस्ता (37.5 ग्राम)
ठंडाई बनाने का दूसरा चरण
इन 9 सामिग्रीयों को इकठ्ठा करने के बाद हम ठंडाई बनाने के अगले चरण में चलते हैं। इस चरण में आपको खस-खस, और केसर को छोड़कर सभी सामिग्री एक पैन में डालकर गैस चालू करनी है। इस दौरान ध्यान रहे कि पैन के गर्म होते ही गैस को बंद कर दें। गैस बंद होने के एक मिनट बाद सभी सामिग्री को पैन से बाहर निकाल लें। इस तरह सभी सामिग्रीयों में मौजूद नमी मर जाएगी। वहीं, काजू, पिस्ता और बादाम में करारापन आएगा।
एक प्लेट में सभी सामिग्री को बाहर निकाल लें। अब इसी प्लेट में खस-खस भी डाल दें। इसके अलावा खस-खस में नमी को बाहर निकालने के लिए आप इन्हें थड़ी देर धूप में भी रख सकते हैं।
ठंडाई बनाने का तीसरा चरण
ठंडाई बनाने के तीसरे चरण में एक ग्राइंडर में सभी सामिग्री को अच्छे से पीस लेंगे। इस ग्राइंडर में आप सामिग्री के साथ 20 से 25 केसर के धागे भी डाल दें। इसके अलावा आप जायफल की बहुत थोड़ी मात्रा को ग्राइंडर में पीसने के लिए डाल सकते हैं।
सामिग्री को पीसने का तरीका
सामिग्री को बिना रुके नहीं पीसना है। पीसने का सही तरीका है कि एक सेकंड के लिए मिक्सी चालू करें और रोक दें। अब एक चम्मच से इस मिश्रण को चलाएं। यही प्रक्रिया बार-बार दोहराएं। लगातार सामिग्री को पीसने से सामिग्री की गुणवत्ता प्रभवित हो सकती है।
इन दो चीजों का इस्तेमाल करना न भूलें
इस मिश्रण में एक चौथाई चम्मच केवड़ा जल और गुलाब एसेंस की चार बूंद डाल दें। इस तरह आप घर पर बनी ठंडाई का स्वाद काफी बेहतर हो जाएगा। केवड़ा जल और गुलाब एसेंस किसी भी किराने की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। अब इस मिश्रण में छोटे कटे हुए बादाम और पिस्ते डालकर मिला लें। अब इस मिश्रण को किसी कांच के डिब्बे में स्टोर कर लें।
मिश्रण से ठंडाई बनाने का तरीका
आप इस मिश्रण का इस्तेमाल दूध में कर ठंडाई बना सकते हैं। वहीं, ठंडाई बनाने के दौरान स्वादानुसार चीनी का इस्तेमाल करें।
सबसे पहले एक कटोरी में मिश्रण को निकालें और उसके ऊपर चीनी डाल दें।
अब कटोरी में पानी डालें। पानी की मात्रा इतनी हो जिससे पूरा मिश्रण पानी में डूब जाए। अब इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
अब इस मिश्रण को एक ग्लास में डालें। इस ग्लास में ठंडा दूध डालें। इस मिश्रण को आप ग्राइंडर में एक बार चला भी सकते हैं। इस तरह आपकी ठंडाई तैयार हो जाएगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।