Home Khabar Junction Kvic To Launch Revamped Khadi India E Commerce Portal With Global Standard Features

KVIC की नई डिजिटल पहल: खादी के लिए Gen Z को ध्यान में रखकर नया ई-कॉमर्स पोर्टल जल्द लॉन्च करने की तैयारी

गांव जंक्शन डेस्क, चेन्नई Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 26 May 2026 08:17 PM IST
सार

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) जल्द ही ‘खादी इंडिया’ के लिए नया ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च करेगा, जिसमें आधुनिक डिजाइन, ग्लोबल स्टैंडर्ड फीचर्स और बेहतर यूजर अनुभव मिलेगा, ताकि युवा उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके।

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) अधिकारियों के मुताबिक, नया पोर्टल Shopify द्वारा संचालित होगा।
खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) अधिकारियों के मुताबिक, नया पोर्टल Shopify द्वारा संचालित होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) जल्द ही ‘खादी इंडिया’ उत्पादों के लिए अपना नया और आधुनिक ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। KVIC के चेयरमैन Manoj Kumar ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

खादी ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) अधिकारियों के मुताबिक, नया पोर्टल Shopify द्वारा संचालित होगा, जिसका यूजर इंटरफेस वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें उत्पादों की आसान खोज के लिए स्पष्ट कैटेगरी और “Shop the Look” जैसे इंटरैक्टिव फीचर्स शामिल होंगे।

मोबाइल-फर्स्ट अप्रोच के तहत डिजाइन किए गए इस प्लेटफॉर्म में हाई-रिजॉल्यूशन इमेज, बेहतर प्रोडक्ट डिस्प्ले, आसान चेकआउट और सुगम पेमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही, ब्रांड स्टोरीटेलिंग को मजबूत करते हुए खादी को एक आधुनिक लाइफस्टाइल प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जाएगा, ताकि युवा और डिजिटल उपभोक्ताओं को आकर्षित किया जा सके।

KVIC चेयरमैन मनोज कुमार ने कहा कि संगठन “नए भारत” में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पूरी डिजिटल व्यवस्था को आधुनिक रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री रिकॉर्ड ₹1,87,105 करोड़ तक पहुंच गई है, जो इस क्षेत्र की बढ़ती मांग और संभावनाओं को दर्शाता है।