Home›Start Up›Tech Chabutra›
Youtube Introduces India First Feature To Target Urban And Rural Audiences Separately
YouTube: अब यूट्यूब पर ग्रामीण दर्शकों को अलग से टारगेट कर सकेंगे विज्ञापनदाता, गूगल ने लॉन्च किया फीचर
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:31 PM IST
सार
भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का औसत ऑनलाइन उपयोगकर्ता 72 मिनट प्रतिदिन यूट्यूब देखता है। अप्रैल 2025 में, यूट्यूब CTV ने भारत में 7.5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई।
यूट्यूब
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
भारत में डिजिटल विज्ञापन के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। गूगल इंडिया ने घोषणा की है कि विज्ञापनदाता अब यूट्यूब (YouTube) पर शहरी और ग्रामीण दर्शकों को अलग-अलग टारगेट कर सकेंगे। यह फीचर पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया पहला समाधान है।
गूगल इंडिया की हेड ऑफ ब्रांड सॉल्यूशंस शुभा पाई ने बताया, “पहली बार विज्ञापनदाता ग्रामीण और शहरी दर्शकों को अलग-अलग पहचानकर विज्ञापन चला पाएंगे। टीवी या अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा मौजूद नहीं है। भारत जैसे विविध उपभोक्ता बाजार में यह कदम बेहद अहम साबित होगा। इससे ब्रांड्स को स्थानीय संस्कृति, उपभोक्ता व्यवहार और क्रय शक्ति को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रणनीतियां बनाने का मौका मिलेगा।”
यूट्यूब पर बढ़ता भारत का प्रभाव
जून 2025 तक भारत में यूट्यूब शॉर्ट्स (YouTube Shorts) के 650 मिलियन मासिक लॉग-इन दर्शक हो गए। यूट्यूब CTV (Connected TV) पर देखे जाने वाले कंटेंट में से 50% से ज्यादा 21 मिनट से लंबा होता है। भारत में शॉर्ट्स की CTV पर व्यूअरशिप हर साल दोगुनी हो रही है।
ब्रांड्स के लिए नए टूल और फीचर्स
जल्द ही गूगल ऐडवरटाइजिंग के भीतर लॉन्च होगा। इससे विज्ञापनदाता क्रिएटर्स के साथ साझेदारी कर सकेंगे, नए क्रिएटर्स खोज पाएंगे और उनकी ऑथेंटिक कंटेंट को विज्ञापनों में शामिल कर सकेंगे। उदाहरण के लिए जानें तो मिंत्रा (Myntra) को अपने “बिग फैशन फेस्टिवल” के दौरान यूट्यूब क्रिएटर विज्ञापनों से 20% ऑर्डर मिले। 2026 में लॉन्च होने वाला यह फीचर गूगल जेमिनी (Gemini) पर आधारित होगा। यह ब्रांड्स को यह समझने में मदद करेगा कि किस समय दर्शक सबसे ज्यादा जुड़े रहते हैं और उस दौरान विज्ञापन दिखाना सबसे प्रभावी होगा।
अब टीवी स्क्रीन पर विज्ञापन देखकर दर्शक सीधे QR कोड या मोबाइल पर भेजे विकल्पों के जरिए प्रोडक्ट्स को एक्सप्लोर और खरीद सकेंगे। मोबाइल पर ब्रांड्स को नए प्रोडक्ट लॉन्च हाईलाइट करने और खास अवसरों पर एंगेजमेंट बढ़ाने में मदद करेंगे।
विज्ञापनदाताओं के लिए यूट्यूब की ताकत
भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का औसत ऑनलाइन उपयोगकर्ता 72 मिनट प्रतिदिन यूट्यूब देखता है।
अप्रैल 2025 में, यूट्यूब CTV ने भारत में 7.5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई।
गूगल के आंकड़ों के अनुसार, एफएमसीजी ब्रांड्स के लिए यूट्यूब का ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) OTT प्लेटफॉर्म्स से तीन गुना अधिक है।
पिछले साल विज्ञापन क्रिएटिव बनाने में Google AI के उपयोग में 250% की वृद्धि दर्ज की गई।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।