Home›Start Up›Tech Chabutra›
Whatsapp New Feature Of Silicon And Its Specialty From Sticky News To Facebook Know Its Specialty
Tech Tips: जालसाजों और फर्जी सूचनाओं से बचाएगा वाट्सएप का यह नया फीचर, जानिए इसकी खासियत
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:01 AM IST
सार
गांव से लेकर शहरों तक वाट्सएप प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म में गिना जाता है। वाट्सएप समय-समय पर नए फीचर्स को अपने प्लेटफार्म पर अपडेट करता रहता है। इस बीच वाट्सएप के एक नए फीचर को लॉन्च किया गया है। इस फीचर का नाम सर्च ऑन वेब (Search on Web) रखा गया है। जानिए, क्या है इसकी खासियत...
जानिए वाट्सएप के नए फीचर के बारे में।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
गांव से लेकर शहरों तक वाट्सएप प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म में गिना जाता है। प्ले स्टोर पर अब तक वाट्सएप को करीब 500 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वाट्सएप समय-समय पर नए फीचरों को अपने प्लेटफार्म पर जोड़ती है। इस बीच वाट्सएप एक नए फीचर पार काम कर रहा है। इस फीचर का नाम सर्च ऑन वेब (Search on Web Feature) रखा गया है। यह फीचर आपको इमेज यानी छवि की प्रमाणिकता जांचने में मदद करेगा। इस तरह आप ऑनलाइन ठगी से लेकर झूठी खबरों के झांसे में आने से बच सकते हैं।
हाल ही में, वाट्सएप ने एंड्रॉयड के बीटा में सर्च ऑन वेब फीचर को लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा पूरी जांच-परख कर आधिकारिक तौर पर इस नए फीचर को सभी के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यह नया फीचर किसी भी तस्वीर की प्रमाणिकता जांच कर सकता है। इसके लिए, यह गूगल लेंस की मदद लेता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको केवल छवि पर टैप करना है, जिसे आप खोजना चाहते हैं और फिर ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद, आपको ‘सर्च ऑन वेब’ विकल्प दिखाई देगा, जो आपको उस छवि की प्रमाणिकता तुरंत जांचने की सुविधा देगा।
इससे पहले किसी भी तस्वीर की प्रमाणिकता जांचने के लिए लोगों को तस्वीर डाउनलोड कर गूगल लेंस पर जाकर उस तस्वीर को अपलोड करने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन, इस काम को वाट्सएप पर रहते हुए बहुत आसानी से किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग के दौरान कुछ सीमित उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, इसलिए इसे सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है।
क्या होता है रिवर्स इमेज सर्च
रिवर्स इमेज सर्च का मतलब है आपके द्वार डाली गई तस्वीर जैसी तस्वीर को पूरे इंटरनेट पर ढूंढ़ना। वर्तमान में गूगल लेंस का उपयोग कर तस्वीर की प्रमाणिकता जांचने में मदद मिलती है। लेकिन, फीचर के लॉन्च होने के साथ व्हाट्सएप पर ही रिवर्स इमेज सर्च की सुविधा मिल सकेगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।