Home›Start Up›Tech Chabutra›
Tech Tips These Mistakes Can Prove Costly While Charging Your Mobile Be Alert Now
Tech Tips: मोबाइल चार्जिंग के दौरान भारी पड़ सकती हैं ये गलतियां, अभी से हो जाएं अलर्ट
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:52 PM IST
सार
Tech Tips: फोन को रातभर चार्ज पर लगाकर छोड़ना बैटरी लाइफ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आधुनिक फोन में ऑटो-कट फीचर होता है, लेकिन लंबे समय तक चार्जिंग में लगे रहने से बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज होने से पहले ही चार्ज कर लेना बेहतर होता है।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन कई बार चार्जिंग के दौरान की गई गलतियां बैटरी की लाइफ को कम कर सकती हैं और यहां तक कि फोन को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
ध्यान रखें कि आप हमेशा अपने स्मार्टफोन के साथ दिए गए ऑरिजनल चार्जर और केबल का उपयोग करें। सस्ते या लोकल चार्जर फोन की बैटरी और सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चार्जिंग के दौरान गेम खेलना, वीडियो देखना या कॉल पर बात करना बैटरी को अधिक गर्म कर सकता है, जिससे इसके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
फोन को रातभर चार्ज पर लगाकर छोड़ना बैटरी लाइफ के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आधुनिक फोन में ऑटो-कट फीचर होता है, लेकिन लंबे समय तक चार्जिंग में लगे रहने से बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
स्मार्टफोन को चार्जिंग के दौरान धूप या गर्म स्थानों पर न रखें। अत्यधिक गर्मी बैटरी के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है और फोन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज होने से पहले ही चार्ज कर लेना बेहतर होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, फोन को 20-80% के बीच चार्ज रखना बैटरी लाइफ के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।