Tech Tips: कॉल मर्जिंग से खाली हो सकता है आपका खाता, तुरंत हो जाएं अलर्ट
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Umashankar Mishra
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:46 PM IST
सार
Tech Tips: वर्चुअल दुनिया में जालसाजों का जाल फैला हुआ है, जो हर समय नए-नए तरीकों से अपने शिकार की तलाश में लगे रहते हैं। अब लोगों से फोन पर ओटीपी नहीं पूछी जा रही है, बल्कि कॉल मर्जिंग के जरिए पूरा का पूरा अकाउंट साफ कर दिया जा रहा है।
कॉल मर्जिंग स्कैम ऑनलाइन ठगी का एक नया हथियार।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
ठगी का एक नया तरीका पकड़ में आया है। अब लोगों से फोन पर ओटीपी नहीं पूछी जा रही है, बल्कि कॉल मर्जिंग के जरिए पूरा का पूरा अकाउंट साफ कर दिया जा रहा है। इसको लेकर नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने अलर्ट जारी किया है।
स्कैम की शुरुआत एक अनजान नंबर से कॉल आने से होती है, जो कहता है कि उसे आपका नंबर आपके किसी फ्रेंड से मिला है। फिर यह स्कैमर कहता है कि आपका "फ्रेंड" किसी दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है। स्कैमर दबाव डालता है कि दूसरे नंबर से आ रही कॉल को मर्ज कर लो। जैसे ही कॉल मर्ज होती है, स्कैमर आपके बैंक की OTP वेरिफिकेशन कॉल से कनेक्ट हो जाता है। उसके बाद जैसे ही OTP शेयर होता है, स्कैमर आपके बैंक अकाउंट से सारे पैसे खुद के फेक अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है। इस तरह से आप एक बड़े बैंक फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।
NPCI ने बताया कि अनजान नंबर से आने वाली किसी भी कॉल के साथ मर्ज न करें। जब भी आपको कॉल मर्ज करने के लिए कहा जाए, तो अलर्ट हो जाएं। अगर कोई खुद को आपका बैंंकिंग रिलेशन मैनेजर या कोई जान-पहचान वाला बताता है, तो कुछ भी करने से पहले उसकी पहचान वेरिफाई करें। अगर आपको किसी ऐसे लेनदेन का OTP मिलता है, जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें। इससे आपके बैंक को स्कैमर के फ्रॉड का पता चल जाएगा और वह जरूरी एक्शन ले पाएगा।
एक सर्वे की मानें, तो भारत में एक तिहाई से ज्यादा लोग रियल-टाइम पेमेंट्स वाले स्कैम का शिकार हुए हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।