स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने OPPO Reno12 Pro 5G स्मार्टफोन का मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मनीष मल्होत्रा के आइकॉनिक वर्ल्ड कलेक्शन से प्रेरित है। इसमें गोल्ड फाइलीग्रो और खूबसूरत तरीके से फूलों की कढ़ाई का डिजाइन दिया गया है। काले रंग के बैकग्राउंड पर इस शानदार डिजाइन को जोड़कर कंपनी ने भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया है। कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी की तरफ से इस नए एडिशन के बारे में जानकारी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसके बैक कवर को एडवांस मटेरियल और एडवांस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, जो OPPO Glow डिजाइन की याद दिलाता है। इसमें Double Etching और Annealing तकनीक का उपयोग किया गया है।
कम कीमत पर हासिल करने का मौका
OPPO Reno12 Pro 5G मनीष मल्होत्रा लिमिटेड एडिशन की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। आप इस फोन को फ्लिपकार्ट, OPPO ऑनलाइन स्टोर, और ऑफलाइन स्टोर्स से ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी शिपिंग तीन अक्तूबर 2024 से शुरू होगी।
क्या है इस मोबाइल की खासियत?
6.7 इंच का FHD+ OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है।
ये डिवाइस Android 14 आधारित ColorOS 14.1 पर काम करता है।
इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
स्मार्टफोन 5G, IP65 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।