Home›Sehat Tola›
African Swine Fever Detected In Punjab Over 210 Pigs Culled No Threat To Humans
Swine Fever: पंजाब में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का खतरा, 210 सुअर मारे गए, क्या इंसानों पर भी संकट?
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:49 PM IST
सार
यह बीमारी तेज़ी से फैलने वाली और लाइलाज है। एक बार किसी फॉर्म में फैलने पर यह पूरे इलाके को प्रभावित कर सकती है। रोकथाम के लिए संक्रमित सुअरों को मारकर दफनाना और प्रभावित फॉर्म को पूरी तरह सेनीटाइज करना जरूरी है।
African Swine Fever
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब नई चिंता अफ़्रीकी स्वाइन फीवर (ASF) को लेकर बढ़ गई है। रावी दरिया में आई बाढ़ के बाद पानी उतरने के साथ कई पशु मृत पाए गए, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।
सिर्फ सुअरों को असर, इंसानों के लिए खतरा नहीं
पशु चिकित्सक डॉ. रविंदर सिंह कंग ने बताया कि अफ़्रीकी स्वाइन फीवर एक ऐसा वायरस है जो केवल सुअरों को प्रभावित करता है। इंसानों को इससे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता ज़रूरी है।
कैसे फैलता है ASF वायरस?
यह बीमारी तेज़ी से फैलने वाली और लाइलाज है। एक बार किसी फॉर्म में फैलने पर यह पूरे इलाके को प्रभावित कर सकती है। रोकथाम के लिए संक्रमित सुअरों को मारकर दफनाना और प्रभावित फॉर्म को पूरी तरह सेनीटाइज करना ज़रूरी है। बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुअरों और उनके मांस की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगा दी गई है।
बड़ा नुकसान, 210 सुअरों को मारना पड़ा
अजनाला क्षेत्र के धारीवाल कलैर गांव में ASF फैलने के बाद एक स्थानीय फार्म में 210 सुअरों को मारना पड़ा। इससे फार्म मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। फार्म मालिक का कहना है कि अगर समय पर रिपोर्ट दी जाती और कार्रवाई होती तो नुकसान इतना बड़ा नहीं होता।
प्रशासन की सख्ती
प्रशासन ने ASF प्रभावित इलाकों में तत्काल रोकथाम उपाय लागू कर दिए हैं। टीमें लगातार गांव-गांव जाकर पशुओं की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुअर या उनका मांस लाने से बचें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।