Home Khabar Junction Study Using Mobile Phone In Toilet Is Inviting A Serious Disease Study Made A Shocking Revelation Know More

Study: टॉयलेट में मोबाइल चलाना दे रहा है इस गंभीर बीमारी को दावत, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sun, 07 Sep 2025 02:48 PM IST
सार

शौचालय में बैठकर मोबाइल चलाने वालों को बेहद दर्द और असुविधा देने वाला रोग हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, शौचालय में बैठकर मोबाइल चलाना बवासीर होने के खतरे को 46 फीसदी बढ़ा देता है।  
 

टॉयलेट में मोबाइल चलाना दे रहा है एक गंभीर बीमारी को दावत
टॉयलेट में मोबाइल चलाना दे रहा है एक गंभीर बीमारी को दावत - फोटो : AI

विस्तार

शौचालय में बैठकर मोबाइल चलाने वालों को बेहद दर्द और असुविधा देने वाला रोग हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, शौचालय में बैठकर मोबाइल चलाना बवासीर होने के खतरे को 46 फीसदी बढ़ा देता है।  

इस अध्ययन को करने के लिए शोधकर्ताओं ने बेथ इस्राइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर (बीआईडीएमसी) में आए 125 पुरुषों और महिलाओं से स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बारे में पूछा था। उत्तर देने वालों में से 66 फीसदी ने कहा कि उन्होंने शौचालय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया और बाकी ने नहीं किया। जांच में पता चला कि शौचालय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने वालों में केवल 39 फीसदी को बवासीर था। वहीं, शौचालय में बैठकर मोबाइल चलाने वालों में बवासीर होने की दर 51 फीसदी थी। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, आंकड़ों के माध्यम से पता चला है कि उम्र, लिंग, बीएमआई, व्यायाम, जोर लगाने और फाइबर के सेवन जैसे कारकों को हटाने के बाद भी शौचालय में स्मार्टफोन का उपयोग बवासीर के जोखिम में 46 फीसदी की बढ़ोतरी करता है। 

इस अध्ययन में पाया गया कि स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करने वालों की तुलना में शौचालय में काफी अधिक समय बिताते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार,  अधिक समय तक शौचालय में बैठने से बवासीर के गद्दों पर दबाव बढ़ने की संभावना हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि टॉयलेट सीट पर बिना सहारे बैठे रहने से पेल्विक फ्लोर पर दबाव बढ़ जाता है। लंबे समय तक ऐसा होने से बवासीर के कुशन फूल सकते हैं और गंभीर बवासीर बन सकता है।