बरेली के कुदेशिया पुल पर सोमवार रात को चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार रोकी। इसमें सवार कृष्णा काउंटी निवासी ठेकेदार रोहित खन्ना व उनके बेटे गर्वित खन्ना ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। रोहित ने बताया कि यदि कार से उतरने में जरा सी देर हो जाती तो उनकी जान का खतरा हो सकता था। आसपास मौजूद लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। घटना के चलते काफी देर तक सड़क पर यातायात थमा रहा।