हसायन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक्सेल फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड की बॉयलन मशीन में तेज दवाब से हवा निकलने के दौरान भीषण धमाका हो गया। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। जिस मशीन में धमाका हुआ, उसके टुकड़े काफी दूर जाकर गिरे। कुछ टुकड़े बराबर में स्थित मुरब्बा फैक्ट्री में भी जाकर गिरे। जहां एक महिला घायल हो गई, वहीं धमाके की आवाज से दूसरी महिला बेहोश हो गई।