Home›Lokrang›Entertainment›
Pushkar Fair Pushkar Fair At Parwan Horse Dance Kabaddi Of Foreigners And Sale Of Animals Are The Center Of
PUSHKAR FAIR : परवान पर पुष्कर मेला, घोड़ों का नृत्य, विदेशियों की कबड्डी और पशुओं की बिक्री आकर्षण का केंद्र
गांव जंक्शन
Published by: Manish Mishra
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:01 AM IST
सार
पुष्कर मेला अब अपनी रंगत में है। 9 नवंबर को गोपाष्टमी के दिन शुरू हुए पुष्कर मेले में हजारों की संख्या में आए विदेशी सैलानी, साधु-संत और पशु व्यापारी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। घोड़ों की नृत्य प्रतियोगिता और विदेशी सैलानियों की कबड्डी देख लोगों ने खूब आनंद लिया। मेले में ऊंट की सफारी और इनकी खरीद-बिक्री का लोगों को खूब इंतजार रहता है।
पुष्कर मेले में घोड़ों की नृत्य प्रतियोगिता रही आकर्षण का केंद्र।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखने वाले राजस्थान के पुष्कर मेले में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मेला देखने आए पर्यटक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। विदेशी सैलानियों का कबड्डी में हाथ आजमाना और घोड़ों की नृत्य प्रतियोगिता लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। यहां पशुओं खरीद-बिक्री के लिए राजस्थान समेत दूसरे राज्यों से कारोबारी आए हुए हैं।
मेले में विदेशी सैलानियों ने उठाया कबड्डी का लुत्फ।
- फोटो : गांव जंक्शन
पुष्कर मेले में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी आते हैं। मेले में स्थानीय युवकों के साथ उनकी कबड्डी लोगों को खूब पसंद आई। शुरू में तो ये विदेशी खिलाड़ी पीछे रहे, लेकिन जैसे ही कबड्डी की तकनीक को उन्होंने समझा, खेल और रोमांचक होता गया।
11 नवंबर तक पशु मेले में कुल आठ हजार पशु आए, जिनमें से करीब 1000 पशुओं की बिक्री से 4 करोड़ 34 लाख रुपए का कारोबार हुआ। मेले में ऊंट और घोड़ों की ज्यादा बिक्री हो रही है। बिक्री में घोड़े नंबर वन हैं। अभी तक दो करोड़ से अधिक के घोड़े बिक चुके हैं। मेले में ऊंटों का पहुंचना लगातार जारी है। मेले के पहले दिन 127 ऊंट बिके थे। सबसे महंगे ऊंट की कीमत 37,550 थी। जबकि दूसरे दिन 116 ऊंट कुल 31.53 लाख के बिके।
मेले में ऊंटों की सफारी आकर्षण का केंद्र रहती है।
- फोटो : गांव जंक्शन
राजस्थान के अजमेर जिले की ब्रह्म नगरी में चल रहे इस मेले में ऊंटों को उनके मालिक सजाते हैं। विदेशी सैलानी ऊंटों की सफारी का आनंद लेते हैं। ऊंट नृत्य प्रतियोगिता में सजे-धजे ऊंट ढोल की थाप पर नाचते नजर आते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।