Home›Lokrang›Kalpvriksh›
Chaitra Amavasya 2026 Can Change Your Luck Bring Success In Your Job Solve Financial Problems
चैत्र अमावस्या 2026: इस चीज के आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, पाएं नौकरी में सफलता, दूर होगी पैसों की परेशानी
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:46 AM IST
सार
चैत्र अमावस्या को पितरों की कृपा पाने का विशेष दिन माना जाता है, जब श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। साल 2026 में यह तिथि 19 मार्च को पड़ रही है, और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन तर्पण, दान और पूजा करने से पितृ दोष शांत होता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
Chaitra Amavasya 2026: कड़ी मेहनत के बावजूद जब पैसा टिकता नहीं और किस्मत साथ नहीं देती, तो इंसान निराश होने लगता है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं, तो 19 मार्च को पड़ने वाली चैत्र अमावस्या आपके लिए खास अवसर हो सकती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं, खासतौर पर फिटकरी से जुड़े टोटके धन, करियर और मानसिक शांति में मददगार माने जाते हैं।
अनावश्यक खर्च होता है कम
ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि अगर कमाई के बावजूद बचत नहीं हो पा रही है, तो चैत्र अमावस्या के दिन स्नान के बाद फिटकरी का छोटा टुकड़ा लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। मान्यता है कि इससे अनावश्यक खर्च कम होता है और धन टिकने लगता है।
कर्ज और नकारात्मक ऊर्जा से राहत
आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान लोगों के लिए फिटकरी स्नान लाभकारी माना गया है। नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाकर स्नान करें। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है, साथ ही रुके काम बनने लगते हैं।
नौकरी और इंटरव्यू में सफलता का उपाय
जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या इंटरव्यू देने जा रहे हैं, वे घर से निकलते समय अपनी जेब या पर्स में फिटकरी का छोटा टुकड़ा रखें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और सफलता की संभावना मजबूत होती है। चैत्र अमावस्या पर किए जाने वाले ये सरल उपाय आस्था और विश्वास से जुड़े हैं, जिन्हें अपनाकर कई लोग सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं। ऐसे में यह दिन नई शुरुआत और उम्मीद के रूप में देखा जा सकता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।