विस्तार
Rajasthan News: प्रदेश की नई भजनलाल सरकार नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में सरकार के पास जो टैक्स कलेक्शन की रिपोर्ट आई, उसने सबको चिंता में डाल दिया। वोट ऑन अकाउंट में पिछले बजट के संशोधित अनुमान भी पेश किए गए थे, इनमें पिछले साल जो टैक्स कलेक्शन के टारगेट तय किए गए थे, उन्हें 4 हजार करोड़ रुपए कम कर दिया गया था। लेकिन इस घटाए गए टैक्स टारगेट में भी महकमें पिछड़ गए