Home Gramyug Villages Of Dehradun Are Becoming Hi Tech Cctv Cameras Installed In 65 Percent Gram Panchayats

हाईटेक हो रहे देहरादून के गांव: 65 फीसदी ग्राम पंचायतों में लगे सीसीटीवी कैमरे, बाकियों में जल्द लगेंगे

गांव जंक्शन डेस्क, देहरादून Published by: Himanshu Mishra Updated Mon, 20 Nov 2023 09:43 AM IST
सार

डीपीआरओ, देहरादून, विद्यादत सोमनाल बताते हैं कि जिले की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अब केवल 57 ग्राम पंचायतें शेष हैं जिनको जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जाएगा। 

सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर की तरह अब गांव भी हाईटेक हो रहे हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांवों में इसकी बानगी देखी जा सकती है। यहां रायपुर, डोईवाला, चकराता व सहसपुर विकासखंड की 174 ग्राम पंचायतों में से 117 को यानी करीब 65 फीसदी ग्राम पंचायतों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। सीसीटीवी से गांवों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, सरकारी संपत्तियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। 
 
सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानों की निगरानी में बना कंट्रोल रूम
ग्राम पंचायतों के सीसीटीवी कैमरों को खासकर मुख्य चौराहों, बाजार, मार्ग, स्कूल आदि सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है। इनके लिए ग्राम प्रधानों की निगरानी में बाकायदा कंट्रोल रूप स्थापित किए गए हैं। कोई भी घटना होने पर कंट्रोलरूम से आसानी से वीडियो फुटेज हासिल की जा सकती है। विकासखंड कालसी और विकासनगर की ग्राम पंचायतों में सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी न होने से फिलहाल इनको योजना से बाहर रखा गया है।

डीपीआरओ, देहरादून, विद्यादत सोमनाल बताते हैं कि जिले की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अब केवल 57 ग्राम पंचायतें शेष हैं जिनको जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया जाएगा।