बड़े बड़े प्राइवेट स्कूलों में Admission के लिए लोगों को सिफारिश लगाते हुए तो आपने सुना ही होगा, लेकिन भदोही में एक ऐसा सरकारी स्कूल है जहां एडमिशन के लिए लोग DM से सिफारिश लगवाते हैं। हम बात कर रहे हैं भदोही के फत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय की। इस स्कूल में हमेशा सीट भरी रहती हैं। विद्यालय में आसपास के 7-8 गांव से बच्चे पढ़ने आते हैं। वीडियो में देखें आखिर ऐसा क्या खास है इस सरकारी स्कूल में जो अभिभावकों को DM से सिफारिश लगवानी पड़ती है...
HIGHLIGHTS
इस सरकारी प्राइमरी स्कूल में दाखिले के लिए डीएम तक करते हैं फोन
भदोही के फत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय में लगता है सीट फुल होने का बैनर
ऐसा सरकारी स्कूल जहां हमेशा भरी रहती हैं कक्षाएं
विद्यालय में आसपास के 7-8 गांव से बच्चे पढ़ने आते हैं
शिक्षकों की मेहनत ने बदल दी इस विद्यालय की तस्वीर
सामुदायिक सहयोग से शिक्षकों ने सभी कक्षाओं में लगवा दिए स्मार्ट टीवी
स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करते हैं कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे