Home Shikshak Junction Navodaya Result 2026 Actual Admission Process Begins Now Complete Process Check Results

Navodaya Result 2026 Out: अब शुरू होगा एडमिशन का असली चरण, जानें पूरा प्रोसेस, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 18 Mar 2026 10:27 AM IST
सार

JNVST 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आगे की प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

JNVST Class 6 Result 2026: लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर आई है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2026) का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयनित छात्रों के लिए अब एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर स्कूल ज्वाइनिंग तक कई जरूरी चरण शामिल हैं। आइए जानते हैं, कैसे रिजल्ट चेक करें और क्या है आगे की प्रक्रिया?

ऐसे चेक करें JNVST Class 6 रिजल्ट
Jawahar Navodaya Result 2026: छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं। फिर “View JNVST Class 6 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद अपना Roll Number और Date of Birth दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक करें। जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट जरूर लें

अब आगे क्या? जानें एडमिशन प्रोसेस
Navodaya Cut Off 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को जरूरी चरणों से गुजरना होगा।  

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Jawahar Navodaya vidyalaya Result 2026: स्कूल द्वारा बुलाए जाने पर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें-
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट

हेल्थ चेकअप
Navodaya Vidyalaya Samiti: एडमिशन से पहले छात्रों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, जिसमें उनकी फिटनेस और सामान्य स्वास्थ्य की जांच होगी।

एडमिशन फॉर्म भरना
स्कूल द्वारा दिया गया एडमिशन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरकर जमा करना होगा। गलत जानकारी देने से एडमिशन रद्द हो सकता है।

स्कूल अलॉटमेंट और ज्वाइनिंग
छात्रों को किस नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा, इसकी सूचना दी जाएगी। तय तारीख पर स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

पेरेंट्स काउंसलिंग
अभिभावकों के लिए काउंसलिंग/मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसमें स्कूल के नियम, हॉस्टल सुविधा, पढ़ाई और अन्य जरूरी जानकारी दी जाती है।

देशभर में 661 नवोदय विद्यालय
गौरतलब है कि देश में कुल 661 जवाहर नवोदय विद्यालय हैं, जो ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं। चयनित छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आगे की प्रक्रिया को ध्यान से पूरा करें।