Home›Kheti Kisani›Krishi Vyapar›
World Food India 2025 Over 15 Countries To Join India International Seafood Show In New Delhi
World Food India 2025: 15 से ज्यादा देशों की कंपनियां इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो में लेंगी हिस्सा, खास बातें
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:11 AM IST
सार
IISS-2025 एशिया का प्रमुख सीफूड ट्रेड फेयर है, जिसे सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में 260 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही तकनीकी सत्र और राउंडटेबल चर्चाएं होंगी।
World Food India 2025
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
भारत के सीफूड उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए राजधानी दिल्ली का प्रगति मैदान तैयार है। विश्व खाद्य भारत 2025 के तहत आयोजित होने जा रहा इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (IISS-2025) इस बार और भी खास होगा, क्योंकि इसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ, वियतनाम, यूएई, जर्मनी, बेल्जियम, जापान और चीन समेत 15 से अधिक देशों की कंपनियां भाग लेने जा रही हैं। यह आयोजन 25 से 28 सितम्बर तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा।
वैश्विक स्तर का आयोजन
IISS-2025 एशिया का प्रमुख सीफूड ट्रेड फेयर है, जिसे सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEAI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में 260 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही तकनीकी सत्र और राउंडटेबल चर्चाएं होंगी। मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (MPEDA) की ओर से आयोजित रिवर्स बायर-सेलर मीट भारतीय निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ेगी।
SEAI की गोल्डन जुबली और नया संकल्प
SEAI के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि यह आयोजन एसोसिएशन की गोल्डन जुबली पर आयोजित हो रहा है और भारत की वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के साथ नए बाजारों में विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा। SEAI के महासचिव के. एन. राघवन ने कहा, “हमारा आदर्श वाक्य ‘सस्टेनेबली हार्वेस्टेड, ह्यूमेनली सोर्स्ड’ हमारी जिम्मेदार एक्वाकल्चर और नैतिक सोर्सिंग की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। IISS-2025 कौशल विकास, स्थिरता और नवाचार जैसे अहम मुद्दों पर भी फोकस करेगा।”
भारत का सीफूड सेक्टर
भारत विश्वभर में सीफूड निर्यात का बड़ा केंद्र बन चुका है, खासकर श्रिम्प उत्पादन में भारत का योगदान करीब 40 प्रतिशत है।
वर्ष 2024-25 में भारत ने 16.98 लाख टन सीफूड का निर्यात किया, जिसकी कीमत ₹62,408 करोड़ (7.45 अरब डॉलर) रही।
यह आंकड़ा 2023-24 की तुलना में भले ही थोड़ा कम है (17.81 लाख टन), लेकिन मूल्य के मामले में वृद्धि दर्ज की गई है।
भारत का सीफूड 132 देशों तक पहुंचता है और अब 2030 तक 15 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य की दिशा में काम हो रहा है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।