Home›Kheti Kisani›
Ai Disk This App Identifies Professionals As Well As Gives Differential Advice Know How It Works
AI-DISC APP: फसल में 50 से अधिक रोगों की पहचान और रोकथाम इस एप से सीखिए, जानिए कैसे काम करता है यह एप्लीकेशन
गांव जंक्शन, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:09 PM IST
सार
आज हम आपको भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा विकसित एक एप के बारे में बताने जा रहे हैं। इस एप के माध्यम से किसान मुफ्त में फसल की बीमारी का पता लगा सकते हैं। वहीं, यह एप फसल सुरक्षा से जुड़ी सलाह भी किसानों को देता है। जानिए विस्तार से...
फसल में रोग की पहचान और बचाव का तरीका अब मिलेगा मुफ्त में।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (Artificial Intelligence) लगभग हर क्षेत्र को बदल रहा है। पारंपरिक तौर पर इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्य आज एआई की मदद से किए जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर कृषि विज्ञानी आज तक फसल में कीट और रोगों की पहचान और उसके प्रबंधन का तरीका किसानों को बताते हैं। लेकिन, दुनियाभर में कई ऐसे एप लॉन्च किये गए हैं जिनकी मदद से किसान केवल फसल का फोटो लेकर कीट और रोगो के फसल में संक्रमण और बचाव का तरीका जान सकते हैं। इस बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विकसित AI-DISC एप की मदद से किसान अपनी फसल में रोग की पहचान और प्रबंध का तरीका मुफ्त में जान सकते हैं।
आईसीएआर द्वारा विकसित इस एप की मदद से किसान फसलों में लगने वाली मुख्य 50 से ज्यादा बीमारियों का पता लगा सकते हैं। यह एप रिवर्स इमेज सर्च की मदद से फसल में बीमारी के संक्रमण की पहचान करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह एप 95 फीसदी की सटीकता के साथ रोग की पहचान करने में सक्षम है। रोग की पहचान करने के अलावा किसान एप की मदद से पंजीकृत विशेषज्ञों से मैसेज या वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर फसल सुरक्षा से जुडी सलाह ले सकते हैं। यह एप किसानों तक कृषि से जुडी नई खबर और रिपोर्टों को आसान भाषा में पहुंचाने का काम करता है।
कैसे करना है उपयोग
फसल में बीमारी का पता लगाने के लिए सबसे पहले किसानों को फसल का नाम चुनना होगा जैसे मक्का, सरसों, कपास आदि
इसके बाद कीट या रोग के विकल्प में से एक चुनना होगा
अब किसान अपनी फसल का फोटो लेकर इस एप पर अपलोड कर दें कुछ ही समय में आपको रोग का नाम और बचाव का वैज्ञानिक तरीका प्राप्त होगा
करना होगा पंजीकरण
किसान (AI-DISC) एप्लीकेशन को प्लेस्टोर की मदद से मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं
इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर मोबाइल में डालना होगा
इसके बाद नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड को एप में डालते ही आप इस एप की सुविधा ले सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।