Home Khelkood Sports Maha Kumbh In Uttarakhand From October 4 Three Lakh Players Will Participate At Nyaya Panchayat Level

Uttarakhand: चार अक्तूबर से उत्तराखंड में खेल महाकुंभ, न्याय पंचायत स्तर पर तीन लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Himanshu Mishra Updated Fri, 27 Sep 2024 02:59 PM IST
सार

खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने खेल महाकुंभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिलों के अफसरों के साथ बैठक की और महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया।

फुटबॉल
फुटबॉल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड (Uttarakhand) के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए ये अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने चार अक्तूबर से राज्य में खेल महाकुंभ का आयोजन करने का फैसला लिया है।  इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

महाकुंभ की शुरुआत में 662 न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं से होगी। आगे चलकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों की लंबी अवधि की वजह से अभी अंतिम तिथि तय नहीं हुई है। हालांकि, कई स्तरों पर आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगिताएं लगभग तीन महीने में संपन्न होने का अनुमान है।

 
गांव-गली से अच्छे खिलाड़ियों को ढूंढने का आयोजन
खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने खेल महाकुंभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिलों के अफसरों के साथ बैठक की और महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया। राज्य में साल 2017 से हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसका मकसद राज्य में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक की खेल प्रतिभाओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना। 

इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है, जिन्हें आगे चलकर राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करने को तैयार किया जा सके। महाकुंभ में हिस्सा लेने वाले बच्चों की संख्या हर साल बढ़ रही है। पिछले दो साल में दो से ढाई लाख बच्चों ने कई खेलों में प्रतिभाग किया था, लेकिन अबकी लगभग साढ़े तीन लाख बच्चों के हिस्सा लेने का अनुमान है।