Home›Hello Career›
Uttar Pradesh Police Recruitment 2026 Three Years Additional Age Relaxation Big Opportunity For Lakhs Of Youth
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2026: आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट, लाखों युवाओं के लिए बड़ा अवसर
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:01 PM IST
सार
यूपी सरकार का यह निर्णय युवाओं के करियर और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ ही पुलिस बल की क्षमता को भी मजबूत करेगा। इस छूट से न केवल अधिक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे, बल्कि प्रतिस्पर्धा और योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया और भी व्यापक और निष्पक्ष बनेगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर प्रस्तावित सीधी भर्ती-2025 के लिए के लिए आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला लिया है। आयु सीमा में ये छूट सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए लागू होगी। यह फैसला अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और इसके तहत 32,679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी योग्य अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने 30 दिसंबर 2025 को 32,679 कॉन्स्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों में नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला बटालियन और घुड़सवार दल शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
हालांकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कई युवाओं को निराशा हुई थी। इसका कारण यह था कि आयु सीमा में 3 साल की छूट पहले खत्म कर दी गई थी, जिससे लाखों युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए थे। प्रभावित युवाओं ने इस छूट को बरकरार रखने की मांग उठाई, और कई विधायकों सहित भाजपा विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर इसका अनुरोध किया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मांग का समर्थन किया।
आयु सीमा में नई छूट के बाद कैटेगरी-वाइज विवरण
सामान्य और EWS पुरुष : पहले 18-22 वर्ष; अब 3 साल की छूट के बाद 18-25 वर्ष।
सामान्य और EWS महिला : पहले 18-25 वर्ष; अब 3 साल की छूट के बाद 18-28 वर्ष।
OBC, SC, ST पुरुष : पहले 18-22 वर्ष + 5 साल की छूट = 27 वर्ष; अब 3 साल अतिरिक्त छूट के बाद 30 वर्ष।
OBC, SC, ST महिला : पहले 18-25 वर्ष + 5 साल की छूट = 30 वर्ष; अब 3 साल अतिरिक्त छूट के बाद 33 वर्ष।
इस निर्णय से लाखों ऐसे अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा जो आयु सीमा की वजह से अब तक भर्ती प्रक्रिया से बाहर थे। यह कदम युवाओं के करियर और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया को और समावेशी और निष्पक्ष बनाने में मदद करेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।