Home Hello Career Rpsc Assistant Professor Recruitment For 574 Posts Apply Like This

RPSC Assistant Professor Recruitment 2025: असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Sun, 21 Sep 2025 01:06 PM IST
सार

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF देख सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 574 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 20 सितंबर से 19 अक्टूबर 2025 तक आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन विषयों में निकली है भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल सहित कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां की जाएंगी। ये सभी पद राजस्थान के अलग-अलग कॉलेजों में भरे जाएंगे।

क्या होनी चाहिए योग्यता?
आवेदक के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आवेदक NET/SLET/SET पास या पीएचडी धारक हो। आवेदन की उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) होनी चाहिए। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹600, वहीं एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹400 है। 

आवेदन प्रक्रिया
  • सबसे पहले rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • Apply Online टैब पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरपीएससी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF देख सकते हैं।