Home Hello Career Nabard Recruiting For 91 Positions Become An Officer With High Salary And Government Benefits Application Proc

नाबार्ड में 91 पदों पर भर्ती : लाखों की सैलरी और सरकारी सुविधाओं के साथ बने अधिकारी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Wed, 05 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

नाबार्ड ग्रेड A भर्ती 2025, बैंकिंग और ग्रामीण विकास क्षेत्र में स्थायी करियर का बेहतरीन अवसर है। यह परीक्षा न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि ग्रामीण भारत के विकास में योगदान देने का भी एक माध्यम है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड A) भर्ती 2025 की संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जो देश के प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं। इस बार नाबार्ड ने ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS), विधिक सेवा और प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा में कुल 91 पदों की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन चलेगी।

91 पदों पर भर्ती 

नाबार्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल कुल 91 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें-
  • ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS): 85 पद
  • विधिक सेवा (Legal Service): 2 पद
  • प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा (Protocol & Security Service): 4 पद

सैलरी और सुविधाएं

ग्रेड A अधिकारी के रूप में चयनित उम्मीदवारों को ₹44,500 बेसिक पे के साथ कुल लगभग ₹1 लाख प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा बैंक कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA), वाहन ऋण, पेंशन, अवकाश और चिकित्सा सुविधा जैसी कई अन्य सुविधाएँ भी मिलेंगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • प्रत्येक सेवा के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है:
  • ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS): किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • सामान्य वर्ग : न्यूनतम 60% अंक
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC): न्यूनतम 55% अंक
  • विशेषज्ञ पदों (Specialist Posts): कृषि, वित्त, कंप्यूटर, सिविल इंजीनियरिंग आदि विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन आवश्यक।
  • विधिक सेवा (Legal Service): उम्मीदवार के पास LLB या LLM डिग्री होनी चाहिए।
  • प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा (Protocol & Security Service): सेना, नौसेना, वायुसेना या अर्धसैनिक बल में अधिकारी के रूप में कार्य का अनुभव आवश्यक।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष (1 नवंबर 2025 तक)
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी-
  • OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष
  • SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 15 वर्ष तक की छूट।

क्या है चयन प्रक्रिया?

नाबार्ड ग्रेड A भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी-
  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित।
  • मुख्य परीक्षा (Main Exam): वर्णनात्मक और वस्तुनिष्ठ दोनों।
  • साक्षात्कार (Interview): अंतिम चरण में मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन? 

उम्मीदवार 8 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।