Home›Hello Career›
Madhya Pradesh News Recruitment For 500 Police Posts Apply By 17 October
मध्य प्रदेश : पुलिस में 500 पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:14 PM IST
सार
सूबेदार स्टेनो पद के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना अनिवार्य है। एएसआई पदों के लिए उम्मीदवार को 12वीं के साथ इंजीनियरिंग, MCA, BCA या M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
मध्य प्रदेश : पुलिस में 500 पदों पर भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (ASI) और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए नोटिफिकेशन 19 सितंबर को जारी किया गया। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
इच्छुक उम्मीदवार चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 100 पद सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और 40 पद सहायक उप निरीक्षक (ASI) के हैं।
योग्यता और पात्रता
सूबेदार स्टेनो पद के लिए अभ्यर्थी को 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही शॉर्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा, अनिवार्य हिंदी टाइपिंग और CPCT (कंप्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षण) पास करना आवश्यक है। वहीं, एएसआई पदों के लिए उम्मीदवार को 12वीं के साथ इंजीनियरिंग, MCA, BCA या M.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
कितना है आवेदन शुल्क?
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को 250 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
क्या है चयन प्रक्रिया?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, कौशल परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड ने जानकारी दी है कि लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह भर्ती लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और योग्यता मानदंड की जांच अवश्य करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।