Home›Hello Career›
Golden Opportunity For Job In Railways Rrb Announces Recruitment For 5620 Posts Know All Details
रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका : RRB ने 5620 पदों पर भर्ती का किया एलान, जानें पूरी डिटेल
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:57 PM IST
सार
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (UG लेवल) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर कुल 5620 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से ऑनलाइन शुरू होगी।
रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (UG लेवल) और जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर कुल 5620 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से ऑनलाइन शुरू होगी।
आवेदन तिथि और पद विवरण
RRB NTPC भर्ती 2025: आवेदन 28 अक्टूबर से 27 नवंबर तक
RRB JE भर्ती 2025: आवेदन 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक
कुल पद : NTPC – 3050, JE – 2570
आवेदन वेबसाइट : rrbapply.gov.in
आयु सीमा और योग्यता
NTPC पदों के लिए : आयु सीमा 18 से 30 वर्ष
न्यूनतम योग्यता : 12वीं पास (सामान्य वर्ग में 50% अंक आवश्यक)
टाइपिस्ट पदों के लिए : अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड आवश्यक
JE पदों के लिए : आयु सीमा 18 से 33 वर्ष
योग्यता : सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकॉम में डिप्लोमा या डिग्री
आईटी पदों के लिए : BCA, PGDCA या DOEACC B लेवल
चयन प्रक्रिया
NTPC भर्ती : CBT-1 और CBT-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट (टाइपिंग पदों के लिए)
JE भर्ती : दो चरणों की CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
हर गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग : ₹500 (₹400 परीक्षा में उपस्थित होने पर वापस किए जाएंगे)
एससी/एसटी, महिलाएं, ईडब्ल्यूएस : ₹250 (पूर्णतः वापस किए जाएंगे)
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।