Home Hello Career Golden Opportunity For Government Job In Indian Railways Recruitment For 368 Section Controller Posts

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका : सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर निकली भर्ती

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 18 Sep 2025 07:32 PM IST
सार

CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 120 मिनट निर्धारित होगा। आवेदन 15 सितंबर 2025 को शुरू होगा और 14 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि है।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देशभर के विभिन्न जोनल रेलवेज में सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के पदों पर 368 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2025 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 
  • SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए : ₹250
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए : ₹500

आवेदन प्रक्रिया 
  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए CEN 04/2025 Section Controller लिंक पर क्लिक करें।
  • अप्लाई लिंक पर जाकर अपनी पूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT), मेडिकल एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय 120 मिनट निर्धारित होगा। आवेदन 15 सितंबर 2025 को शुरू होगा और 14 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Notification PDF) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।