Home›Hello Career›
Golden Opportunity For Engineering Youth Ecil Recruitment 160 Technical Officer Posts
इंजीनियरिंग युवाओं के लिए सुनहरा मौका : ECIL में निकली 160 तकनीकी अधिकारी पदों पर भर्ती
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:10 PM IST
सार
चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 1 वर्ष के अनुबंध (Contract) पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
इंजीनियरिंग युवाओं के लिए सुनहरा मौका
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने तकनीकी अधिकारी (Technical Officer) पदों पर कुल 160 रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
जारी अधिसूचना के अनुसार इन पदों में 65 पद सामान्य वर्ग, 16 पद ईडब्ल्यूएस, 43 पद ओबीसी, 24 पद एससी और 12 पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
तकनीकी अधिकारी पद के लिए उम्मीदवारों के पास ईसीई, ईटीसी, ईएंडआई, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईईई, इलेक्ट्रिकल, सीएसई, आईटी या मैकेनिकल शाखाओं में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई या बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार ecil.co.in पर जाएं।
होम पेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें।
Technical Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करें।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 1 वर्ष के अनुबंध (Contract) पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना देखने के लिए उम्मीदवार ईसीआईएल की वेबसाइट पर उपलब्ध “ECIL Recruitment 2025 Notification” को पढ़ सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।