Home›Hello Career›
Drdo Job Without Written Exam Only Interview Will Give Chance
DRDO Recruitment: डीआरडीओ में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेगा मौका
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:01 PM IST
सार
भर्ती अभियान के तहत कुल 14 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए 12 पद, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है।
डीआरडीओ में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेट्री (SSPL) ने भर्ती का शानदार मौका दिया है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए किसी लिखित परीक्षा या लंबी चयन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा, बल्कि सीधे इंटरव्यू के आधार पर नौकरी मिलेगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कुल 14 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इनमें प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए 12 पद, प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए एक-एक पद पर नियुक्ति होनी है।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I के लिए उमीदवार को साइंस या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन होना चाहिए। प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II के लिए आईटीआई या डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस) होना जरूरी है। MTS के लिए 12वीं पास, टाइपिंग स्किल और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है। सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-I : ₹30,000 प्रतिमाह
प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II : ₹26,000 प्रतिमाह
MTS : ₹22,000 प्रतिमाह
यह सैलरी कॉन्सॉलिडेटेड होगी, यानी इसमें किसी अतिरिक्त भत्ते की सुविधा नहीं मिलेगी।
कब और कहां होगा इंटरव्यू?
इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवारों को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। इंटरव्यू की तारीख 26 सितंबर 2025 है। स्थान DRDO-SSPL ऑफिस है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर देख सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।