Home Hello Career Bumper Recruitment For 15 000 Posts In Kvs And Nvs Vidyalayas Apply Like This

सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका : केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 15,000 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Mon, 17 Nov 2025 01:16 PM IST
सार

शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लगभग 15 हजार पद निकले हैं। इस बड़े भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 4 दिसंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में बंपर पदों पर भर्ती निकली।
केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में बंपर पदों पर भर्ती निकली। - फोटो : ai

विस्तार

शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लगभग 15 हजार पद निकले हैं। इस बड़े भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार 4 दिसंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14,967 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 9,126 पद केंद्रीय विद्यालयों के लिए और 5,841 पद नवोदय विद्यालयों के लिए तय किए गए हैं। 

क्या है योग्यता और आयु सीमा?

इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। शिक्षण पद यानी TGT, PGT और प्रिंसिपल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन के साथ-साथ बीएड या एमएड की डिग्री होनी चाहिए। नॉन-टीचिंग पदों के लिए स्नातक या परास्नातक डिग्री के साथ दूसरी योग्यताएं होना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के लिए न्यूनतम आयु 18, 30 या 35 वर्ष और अधिकतम आयु 40, 45 या 50 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर मौजूद भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें।

  • पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।

  • रजिस्ट्रेशन के बाद, बाकी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म को पूरा करें।

  • आखिर में अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

  • प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल पद के लिए 2800 रुपये

  • टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी और दूसरे पदों के लिए 2000 रुपये

  • सीनियर/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर आदि के लिए 1700 रुपये

  • सभी पदों के लिए एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।