Home Hello Career Bssc Stenographer Vacancy 2025 Golden Opportunity For 12th Pass Youth

BSSC Stenographer Vacancy 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Thu, 25 Sep 2025 07:21 PM IST
सार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर और स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 12वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्टेनोग्राफर और स्टेनो-टाइपिस्ट ग्रेड-III पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 432 पदों भरे जाएंगे।

योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
केवल बिहार के स्थायी निवासी आवेदन के योग्य होंगे। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य। हिंदी और अंग्रेजी में स्टेनोग्राफर प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए। कंप्यूटर टाइपिंग और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक। आयु सीमा 18 से 37 वर्ष। आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST) को छूट। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100, जो ऑनलाइन मोड में जमा किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?
  • BSSC की वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • नोटिस बोर्ड सेक्शन में स्टेनोग्राफर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा (150 प्रश्न × 4 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक नेगेटिव)
  • प्रायोगिक परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट
  • लिखित परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।