Home›Hello Career›
Bank Job Recruitment For 3500 Apprentice Posts In Canara Bank Apply Like This
Bank Job: केनरा बैंक में 3500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, नजदीक है अंतिम तिथि, ऐसे करें आवेदन
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:31 PM IST
सार
इस भर्ती अभियान के जरिए 3500 अपरेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भरे जाएंगे।
केनरा बैंक में 3500 अपरेंटिस पदों पर भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएशन युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के जरिए 3500 अपरेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भरे जाएंगे।
योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की हो। डिग्री 01 जनवरी 2022 से पहले और 01 सितंबर 2025 के बाद पूरी नहीं होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 01 सितंबर1997 से पहले और 01 सितंबर 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
SC/ST/दिव्यांग: कोई शुल्क नहीं।
अन्य सभी कैटेगरी: ₹500/-।
आवेदन प्रक्रिया
canarabank.bank.in पर जाएं।
Recruitment टैब पर क्लिक करें।
Apprentice Apply लिंक चुनें।
रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल फिटनेस टेस्ट आदि के आधार पर होगा। अपरेंटिस की अवधि 12 महीने की होगी। अधिक जानकारी और विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।