Home Pashudhan Poultry Poultry Technology View The Complete Horoscope Of Chickens On Mobile App

Poultry Technology: मोबाइल एप पर देखें मुर्गियों की पूरी कुंडली, पोल्ट्री उत्पादों की गुणवत्ता पर रहेगी नजर

गांव जंक्शन डेस्क, पटना Published by: Umashankar Mishra Updated Mon, 14 Apr 2025 08:53 PM IST
सार

पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विवि और एक निजी कंपनी ने आहार सेतु नामक यह एप बनाया है। एप पर उत्पादन से उपभोग तक पूरा डेटा उपलब्ध रहेगा। 

मुर्गियों के फीड से लेकर उनके रोगों, केमिकल के उपयोग जैसी जानकारी भी एप पर मिलेगी।
मुर्गियों के फीड से लेकर उनके रोगों, केमिकल के उपयोग जैसी जानकारी भी एप पर मिलेगी। - फोटो : गांव जंक्शन (प्रतीकात्मक)

विस्तार

चिकन की दुकान पर मोबाइल एप से स्कैन करते ही अब पता चल जाएगा कि मुर्गी किस फार्म की है या कौन-सी नस्ल की है।

मुर्गियों के फीड से लेकर उनके रोगों, केमिकल के उपयोग जैसी जानकारी भी एप पर मिलेगी।

पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विवि और एक निजी कंपनी ने आहार सेतु नामक यह एप बनाया है। एप पर उत्पादन से उपभोग तक पूरा डेटा उपलब्ध रहेगा। 

ऐसे मिलेगी जानकारी
  • आहार सेतु एप में जियो-लोकेशन टैगिंग की सुविधा भी है, जिससे मुर्गी के गले में लगे बारकोड को स्कैन करते ही उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
  •  मुर्गी-पालकों से लेकर उत्पाद की गुणवत्ता, बाजार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स संबंधी डेटा भी यह एप जेनरेट करेगा।