Home›Pashudhan›Poultry›
Poultry Farm Loan Scheme 2025 Loan Up To Nine Lakhs And 33 Subsidy Apply Like This
पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025 : 9 लाख तक ऋण और 33% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:31 PM IST
सार
भारत में अंडे और चिकन की मांग लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग आज की तारीख में सबसे तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय बन गया है। सरकार की यह योजना न केवल स्वरोजगार का मौका देती है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करती है।
पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
अगर आप गांव में ही कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने वाला व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो भारत सरकार की पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों को पोल्ट्री यूनिट (मुर्गी पालन केंद्र) स्थापित करने के लिए अधिकतम 9 लाख रुपये तक का लोन और 25% से 33% तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। एससी-एसटी वर्ग को 33% तक सब्सिडी का मिलती है। वहीं सामान्य वर्ग को 25% तक सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। लोन की अवधि 5 वर्ष की होगी और शुरुआती 6 महीने तक ईएमआई नहीं देनी होगी।
कौन ले सकता है लोन?
योजना का लाभ उठाने वाला आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो। उसके पास कम से कम 3 एकड़ कृषि भूमि या पोल्ट्री फार्म के लिए वैध भूमि प्रमाण होना जरूरी है। सभी कानूनी दस्तावेज और प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवश्यक है। इस योजना में देश के कई सरकारी और निजी बैंक भाग ले रहे हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक शामिल हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक पासबुक की प्रति, भूमि से संबंधित दस्तावेज, पोल्ट्री प्रोजेक्ट रिपोर्ट और पंचायत/स्थानीय निकाय से अनुमति (यदि आवश्यक हो) शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन और ऑनलाइन किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी बैंक शाखा से फॉर्म लेकर जमा करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए संबंधित बैंक या नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र आवेदकों को लोन की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।