Home›Pashudhan›Poultry›
Poultry Expo 2025 To Explore New Rural Markets For Eggs And Chicken Experts Discuss Cost Feed And Bird Flu
Poultry Expo 2025: अंडा-चिकन की बिक्री के लिए बना धांसू प्लान, ऐसे बढ़ेगी कमाई, जानें सबकुछ
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:54 AM IST
सार
25 नवंबर को आयोजित नॉलेज डे में पोल्ट्री सेक्टर के विशेषज्ञ अलग-अलग टॉपिक्स पर जानकारी साझा करेंगे। देश और विदेश से आए व्यवसायी और एक्सपर्ट इस दौरान सवाल-जवाब भी करेंगे।
मुर्गी पालन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
पोल्ट्री इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहरों से गांवों तक अंडा और चिकन की सप्लाई को मजबूत बनाने के लिए Poultry Expo 2025 में नई योजनाओं और मार्केटिंग स्ट्रेटेजी पर चर्चा होगी। गांवों में अभी तक सिर्फ उतना ही अंडा-चिकन खपत में आता है जितना वहां उत्पादन होता है, और शहर से सप्लाई का कोई व्यवस्थित सिस्टम मौजूद नहीं है। यही वजह है कि पोल्ट्री सेक्टर के विशेषज्ञ नवंबर 2025 में हैदराबाद में किसानों और निवेशकों के साथ इस चुनौती पर विचार करेंगे।
डॉ. पीके शुक्ला, पोल्ट्री एक्सपर्ट और पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी, एनिमल हसबेंडरी ने कहा, "पोल्ट्री इंडिया हर साल साउथ एशिया का सबसे बड़ा पोल्ट्री एक्सपो आयोजित करती है। इस बार भी हम किसानों, व्यवसायियों और एक्सपर्ट्स को जोड़कर अंडा-चिकन के नए बाजार खोजने और उत्पादन की दक्षता बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।"
एक्सपो के दौरान सबसे बड़ी चुनौती बर्ड फ्लू बीमारी पर भी विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही पोल्ट्री फीड में मुख्य घटक जीएम मक्का और सोयाबीन पर भी फोकस किया जाएगा, ताकि फीड की लागत कम कर इंटरनेशनल मार्केट में अंडा-चिकन की कीमतों के अंतर को घटाया जा सके।
नॉलेज डे में होगा विशेषज्ञों का मंच
25 नवंबर को आयोजित नॉलेज डे में पोल्ट्री सेक्टर के विशेषज्ञ अलग-अलग टॉपिक्स पर जानकारी साझा करेंगे। देश और विदेश से आए व्यवसायी और एक्सपर्ट इस दौरान सवाल-जवाब भी करेंगे। डॉ. शुक्ला ने बताया कि इसका मकसद किसानों को आधुनिक तकनीक, लागत नियंत्रण और मार्केटिंग रणनीति से अवगत कराना है।
इंडियन पोल्ट्री इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IPEMA) के प्रेसिडेंट उदय सिंह ब्यास ने कहा कि इस एक्सपो में अंडा और चिकन के प्रोडक्शन, मार्केटिंग और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से निपटने पर भी चर्चा होगी। 25 से 28 नवंबर तक हैदराबाद के HITEX एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित इस एक्सपो में देश और दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों के व्यवसायी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
पिछले साल करीब 40 हजार लोग इस एक्सपो में शामिल हुए थे। इस बार सात हॉल में आयोजन होने से इसमें और अधिक लोगों की भागीदारी की संभावना है। प्रेस वार्ता में रमेश खत्री (अध्यक्ष, PFI), दिव्या कुमार गुलाटी (अध्यक्ष, CLFMA) और नवीन पसुपार्थी (अध्यक्ष, KPFBA) भी उपस्थित थे।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।