Home Pashudhan Poultry Pigeon War For One Kilo Of Sweets 542 Pigeons From Delhi Meerut Will Fight In The Sky

एक किलो मिठाई के लिए कबूतरों की जंग: आसमान में भिड़ेंगे दिल्ली-मेरठ के 542 कबूतर, डाइट जानकर हैरान रह जाएंगे

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Himanshu Mishra Updated Sun, 19 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

हाजी राशिद ने बताया कि इन कबूतरों को पिछले छह महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इन्हें बादाम-पिस्ता और जड़ी बूटियों की डाइट दी जा रही है। कबूतरों की डाइट में ही अब तक लाखों रुपए का खर्च हो चुका है। 

कबूतरों की जंग
कबूतरों की जंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये खबर थोड़ी हटकर है। कभी आपने सोचा है कि एक किलो मिठाई के लिए कोई जंग हो सकती है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा होगा। ये जंग कबूतरों के बीच होगी। इसमें विजेता कबूतर के मालिक को एक किलो मिठाई मिलेगी। सोमवार यानी 20 नवंबर को दिल्ली और मेरठ के कबूतरबाजों के बीच एक बड़ी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें दोनों ही टीमों के 271-271 कबूतर हापुड़ रोड के इम्लियान मोहल्ले में उड़ान भरेंगे।

 
542 कबूतरों के बीच होगी लड़ाई
मेरठ के खलीफा हाजी राशिद ने बताया कि दूसरी टीम में दिल्ली की जहांगीरपुरी के रहने वाले नीटा उस्ताद के कबूतर शामिल होंगे। दोनों तरफ से मद्रासी और पंजाबी नस्ल के 542 कबूतर उड़ेंगे। खास बात यह है कि कबूतरबाजी की यह प्रतियोगिता मात्र एक किलो मिठाई के लिए आयोजित की जा रही है। हाजी राशिद ने बताया कि इन कबूतरों को पिछले छह महीनों से इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। इन्हें बादाम-पिस्ता और जड़ी बूटियों की डाइट दी जा रही है। कबूतरों की डाइट में ही अब तक लाखों रुपए का खर्च हो चुका है।