Home›Pashudhan›Poultry›
Kadaknath Chicken Keep These Things In Mind Before Starting Kadaknath Chicken Farming Otherwise It May Cause
Kadaknath : कोई कड़कनाथ कहता है, तो किसी के लिए वह कालामासी है, ठंड बढ़ने के साथ बढ़ जाती है इस मुर्गे की मांग
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:15 AM IST
सार
हाल में लोगों को जब पता चला कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गों का पालन कर रहे हैं, देसी मुर्गे की यह प्रजाति चर्चा का विषय बन गई। कड़कनाथ मुर्गे की बाजार में अच्छी मांग है और इसकी कीमत भी आमतौर पर बिकने वाले चिकन से अच्छी मिलती है। जानिए विस्तार से...
कड़कनाथ मुर्गा पालन से जुडी ये बात जरूर जानें।
- फोटो : गांव जंक्शन
Link Copied
विस्तार
हाल ही में खबर आई थी कि महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गों का पालन कर रहे हैं, जिसके बाद कड़कनाथ मुर्गा देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, कड़कनाथ मुर्गा पालन से अच्छी कमाई हो सकती है। ठंड के मौसम में इस मुर्गे की मांग और कीमत आसमान छूने लगती है। कड़कनाथ मुर्गे को कालामासी (काले मांस वाला मुर्गा) नाम से भी जाना जाता है। इसे काला मासी इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसका मांस, चोंच, कलगी, जुबान, टांगे, नाखून और चमड़ी आदि काली होती है। ऐसा मेलेनिन पिगमेंट की अधिकता के कारण होता है। अन्य मुर्गों की प्रजाति के मुकाबले कड़कनाथ मुर्गे में आयरन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार की विटामिन जैसे, बी1, बी2, बी6 और बी 12 मिलती हैं।
तीन प्रकार के होते हैं कड़कनाथ
कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति भी तीन प्रकार की होती हैं, जिसमें पहला नाम है जेट ब्लैक। मुर्गे की इस प्रजाति के पंख पूरी तरह से काले रंग के होते हैं। वहीं, पेंसिल्ड कड़कनाथ मुर्गे का आकार पेंसिल की बनावट जैसा होता है। गोल्डन कड़कनाथ मुर्गे के पंख पर गोल्ड रंग की छीटें दिखाई देती हैं।
कैसे करें कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार
कड़कनाथ मुर्गे का व्यापार शुरू करने से पहले आपके पास कुछ संसाधन होने चाहिए। 100 कड़कनाथ के बच्चों से व्यापार शुरू करने के लिए 150 फीट जगह होनी चाहिए। वहीं, मुर्गा पालन की जगह पर पानी और बिजली की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। चूजों की खरीद और दाने की खरीद समेत अन्य चीजों पर निवेश के लिए धन भी होना चाहिए। इसके बाद आप कड़कनाथ मुर्गे के बच्चों को खरीद सकते हैं। इसके लिए किसी विशेषज्ञ या जानकार व्यक्ति की सहायता जरूर लें। इंटरनेट के माध्यम से कई पोल्ट्री फार्म कड़कनाथ के बच्चों को बेचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कड़कनाथ के मांस की कीमत 800 रुपये किलो है। वहीं एक अंडे की कीमत 40 से 50 रुपये तक जाती है। (मांस और अंडे की कीमत सीजन और स्थान पर निर्भर करती है)
कड़कनाथ मुर्गा पालन से जुडी कुछ बातें
चूजों और मुर्गियों को रात में खाना नहीं देना चाहिए
मुर्गी के शेड में पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए
पानी के पीने के बर्तनों को प्रतिदिन साफ किया जाना चाहिए
खराब मौसम और रात में कड़कनाथ मुर्गे का राशन देना बहुत जरूरी बन जाता है
कड़कनाथ के आहार में मिनरल मिक्स्चर और भिगोए हुए मार्बल के छोटे टुकड़ों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।