Home›Pashudhan›Poultry›
Egg Traders Qatar Implemented New Rule On Indian Eggs Now This Will Have To Be Done For Export
अंडा कारोबारियों को बड़ा झटका: कतर ने भारतीय अंडे पर लागू किया नया नियम, अब निर्यात के लिए करना होगा ये काम
गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा
Published by: Himanshu Mishra
Updated Mon, 11 Nov 2024 05:47 PM IST
सार
अब भारत के अंडा कारोबारी कतर को सिर्फ डबल ए ग्रेड और ए ग्रेड अंडे की सप्लाई की कर पाएंगे। डबल ए ग्रेड का अंडा 70 ग्राम से अधिक वजन का माना जाता है और ए ग्रेड का अंडा 60 से 69 ग्राम ग्राम का माना जाता है।
अंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विस्तार
भारत के अंडा कारोबारियों को कतर ने बड़ा झटका दिया है। कतर ने भारतीय अंडे के आयात पर एक नया नियम लागू कर दिया है। इसके अनुसार, अब भारत के अंडा कारोबारी कतर को सिर्फ डबल ए ग्रेड और ए ग्रेड अंडे की सप्लाई की कर पाएंगे। डबल ए ग्रेड का अंडा 70 ग्राम से अधिक वजन का माना जाता है और ए ग्रेड का अंडा 60 से 69 ग्राम ग्राम का माना जाता है। अभी तक वजन को लेकर कोई खास नियम नहीं था। अब नए नियम ने अंडा कारोबारियों को परेशान कर दिया है। अब कारोबारियों को ग्रेडिंग करना होगा, तभी वह अपने अंडों को कतर भेज पाएंगे।
पोल्ट्री फेडरेशन ने क्या कहा?
कतर नमक्कल, तमिलनाडु से अंडों की खरीदारी करता है। हर महीने कतर को 10 कंटेनर अंडे जाते हैं। पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया का भी बयान सामने आया है। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष रिकी थापर का कहना है कि अंडे का वजन पोल्ट्री कारोबारियों पर निर्भर नहीं होता है। ये मुर्गी पर निर्भर है कि वह कब और कितने वजन का अंडा देगी। एक खास उम्र के बाद मुर्गी ज्यादा वजन के अंडा देना शुरू करती है। हालांकि पूरे साल में 280 से 310 अंडे तक देने वाली मुर्गी 60 और 70 ग्राम या उससे ऊपर के वजन के कितने अंडे देगी ये पहले से तय नहीं हो सकता है। इसके लिए तो यही हो सकता है कि अगर एक पोल्ट्री फार्म पर 50 हजार मुर्गियां रोजाना 48 हजार अंडे दे रही हैं तो उसमे से 60 और 70 ग्राम वजन के अंडों की ग्रेडिंग मशीन द्वारा करनी होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।